Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः समुद्र में 205 फीट नीचे से एक्वानॉट ने पहली बार आज के ही दिन स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट दोस्त से रेडियो टेलीफोन पर बात की - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः समुद्र में 205 फीट नीचे से एक्वानॉट ने पहली बार आज के ही दिन स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट दोस्त से रेडियो टेलीफोन पर बात की

दिल्लीः 29 अगस्त को कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के इतिहास में यादगार दिन के तौर पर माना जाता है। दरअसल 29 अगस्त 1965 को एक एस्ट्रोनॉट ने एक्वानॉट से बात की थी। यानी अंतरिक्ष की ऊंचाई से समुद्र की गहराई में पहली बार बात हुई थी।

अमेरिका ने 21 अगस्त 1965 को जेमिनी-5 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया था। इसमें गॉर्डन कूपर और पीट कॉनरेड अंतरिक्ष में गए थे। दोनों ने 8 दिन अंतरिक्ष में बिताए जो उस समय अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा देर तक रहने का रिकॉर्ड था। दरअसल किसी भी स्पेसक्राफ्ट को धरती से चांद तक जाने और वापस आने में करीब 8 दिन का समय लगता है। नासा टेस्ट करना चाहता था कि नई बनाई बैटरी स्पेसक्राफ्ट को 8 दिन तक इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय कर पाती है या नहीं।

एक तरफ ये दोनों अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बना रहे थे, दूसरी तरफ कूपर के ही एक दोस्त स्कॉट कारपेंटर अमेरिका के एक समुद्री मिशन का हिस्सा थे। स्कॉट समुद्र की गहराई मापने से पहले एक अंतरिक्षयात्री थे और कूपर के साथ नासा के एक मिशन का हिस्सा रहे थे। इसलिए दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद स्कॉट ने फैसला लिया कि वह समुद्र की गहराइयों को भी मापेंगे। 1965 में स्कॉट अमेरिकी नेवी के सीलैब-II मिशन का हिस्सा बन गए। इस मिशन का उद्देश्य डीप सी डाइविंग और समुद्र की गहराइयों में इंसानों पर हो रहे फिजियोलॉजिकल और साइकोलॉजिकल प्रभावों का अध्ययन करना था।

28 अगस्त को एक कैप्सूलनुमा ट्यूब के जरिए स्कॉट और उनकी टीम के लोग समुद्र में उतारे गए। 29 अगस्त 1965 को उन्होंने समुद्री सतह से 205 फीट की गहराई से अंतरिक्ष में अपने दोस्त कूपर से रेडियोटेलीफोन के जरिए बातचीत की। इतनी लंबी दूरी की ये पहली कॉल थी।

अगले ही दिन गॉर्डन कूपर और चार्ल्स पीट अंतरिक्ष से लौटे। उनका पैराशूट प्रशांत महासागर में लैंड हुआ, इसी महासागर में 205 फीट नीचे स्कॉट अपने मिशन पर थे।

स्कॉट 30 दिन तक समुद्र में रहे। उस समय सबसे ज्यादा दिनों तक समुद्र में रहने का ये भी एक रिकॉर्ड था।

अब बात इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन की खोज की करते हैं। साल 1819 में हैंड्स ओसर्टेड ने ये बताया था कि इलेक्ट्रिक करंट से मैग्नेटिक फील्ड बनाई जा सकती है। जब इस बारे में फैराडे को पता चला तो उन्होंने सोचा कि अगर इलेक्ट्रिक करंट से मैग्नेटिक फील्ड बनाई जा सकती है, तो मैग्नेटिक फील्ड से भी इलेक्ट्रिक करंट फ्लो हो सकता है।

फैराडे अपने इस आइडिया पर काम करने लगे। 29 अगस्त 1831 को उन्होंने एक मोटी लोहे की रिंग पर 2 इंसुलेटेड वायर की क्वाइल को लपेट दिया। एक क्वाइल को बैटरी से और दूसरी को गेल्वेनोमीटर से जोड़ा गया। जब बैटरी से इलेक्ट्रिसिटी फ्लो की गई तो पास वाली क्वाइल के गेल्वेनोमीटर में हलचल होने लगी। जब सर्किट बंद किया गया तो गेल्वेनोमीटर की सुई उल्टी दिशा में हलचल करने लगी।

फैराडे ने इस एक्सपेरिमेंट के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड में बदलाव होने से इलेक्ट्रोमोटिव फोर्स सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी पैदा करता है। इसे ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन कहा जाता है और इसी की मैथेमेटिकल इक्वेशन को फैराडे के नियम के नाम से जाना जाता है।

फैराडे की ये खोज इलेक्ट्रिसिटी के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण थी। फैराडे की थ्योरी पर ही वर्तमान के इलेक्ट्रिक मोटर और डायनेमो काम करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

 

1612- सूरत की लड़ई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1833- ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून बना।
1842- ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के बाद पहला अफीम युद्ध समाप्त।
1887- गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म।
1905- भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।
1931- नागा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन।
1932- नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941- रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1947- बाबासाहेब अंबेडकर संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
1949- भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म।
1949- सोवियत संघ ने अपने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया।
1952- प्रेयरिंग संत के नाम से मशहूर भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन।
1956- महिंद्रा ऐंड मोहम्मद के संस्थापक और पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर जनरल मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन।
1957- नागरिक अधिकार अधिनियम 1957 पारित।
1958: अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।
1969- करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म।
1974- चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की।
1976- प्रसिद्ध बांग्ला विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।
1980- स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का जन्म।
1996- आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में विमान हादस में 141 लोगों की मौत।
1997- अमेरिकन आन्त्रप्रेन्योर रीड हेस्टिंग्स और मार्क रेंडोल्फ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिकस की स्थापना की।
1998- भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
2000- न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2004- एथेंस ओलिंपिक का समापन।
2007- हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।
2014- फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago