Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन शुरू हुआ था प्रथम विश्व युद्ध, करीब डेढ़ करोड़ लोगों की गई थी जान, 84 हजार भारतीय सैनिक हुए थे शहीद

दिल्लीः 28 अगस्त यानी दुनिया के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे कोई याद नहीं रखना चाहेगा। आज के ही दिन यानी 28 अगस्त 1914 में भीषण महायुद्ध की शुरुआत हुई थी, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए थे। करीब 48 हजार भारतीय सैनिक भी इस महायुद्ध की भेंट चढ़े थे।

जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, बल्गारिया और ऑटोमन साम्राज्य (सेंट्रल पॉवर्स) ने ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली, रोमानिया, जापान और अमेरिका से युद्ध किया था। नई मिलिट्री टेक्नोलॉजी और इस युद्ध की त्रासदी यह थी कि इसने बहुत बुरी तरह से तबाही फैलाई।

आज के ही दिन 1963 में मार्टिन लूथर किंग ने वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल के सामने  ऐतिहासिक स्पीच दी थी। मानव अधिकार और राजनीतिक अधिकार ग्रुप्स की रैली के बाद उन्होंने अमेरिका में रंगभेद खत्म करने की अपील की थी। वॉशिंगटन डीसी में दो लाख से ज्यादा लोग जुटे थे। अफ्रीकी-अमेरिकियों के लिए समानता और नौकरियां मांग रहे थे। डॉ. किंग की “आई हेव अ ड्रीम’ स्पीच अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन का प्रतीक बन गई और रिकॉर्डेड इतिहास में यह सबसे यादगार भाषणों में से एक है।

28 अगस्त दुनिया में सबसे चर्चित तलाक को लेकर भी याद किया जाता है। 29 जुलाई 1981 को करीब 74 देशों के एक अरब टीवी दर्शकों ने प्रिंस चार्ल्स और एक स्कूल टीचर लेडी डायना स्पेंसर की शादी देखी थी। 1982 में दोनों का पहला बेटा प्रिंस विलियम और 1984 में दूसरा बेटा प्रिंस हैरी पैदा हुआ। 28 अगस्त 1996 में दोनों का औपचारिक तलाक हुआ। इसके एक साल बाद ही सड़क हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत हो गई, लेकिन, आज भी प्रिंसेस डायना की लाइफस्टाइल और फैशन सेंस चर्चा में रहता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1521- तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण प्रकाशित।
1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
1896 – उर्दू प्रसिद्ध शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।
1904 – कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
1916 – प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1922 – जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
1924 – जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
1956 – इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज श्रृंखला जीती।
1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
1990 – इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 – मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद।
2008 – अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2011-लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
2018 – भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago