दिल्ली: कांग्रेस को 19 अक्टूबर को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
चुनावी शेड्यूल के मुताबिक, 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं 24 सितंबर तक नॉमिनेशन किया जा सकता है, जबकि 30 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा और वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।
आपको बता दें कि सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।
वहीं, कांग्रेस दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार का आरोप भी लगाया। हालांकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उन पर पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनका डीनएनए मोदी-मय हो गया है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…