मुंबईः साउथ इंडिया के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा की आज-कल हर तरफ चर्चा हो रही है। उनकी हाल ही में ‘लाइगर’ फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि जिस तरह की उम्मीद थी, वैसे यह मूवी नहीं है। विजय की ‘प्रीति’ यानी उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिरोइन शालिनी पांडे हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिन्हें देखकर कुछ लोग गच्चा खा गए। अब कोई पूछ रहा है कि ये कौन है तो किसी ने कहा कि ये आलिया भट्ट जैसी दिखती है।
अदाकारा शालिनी पांडे (Shalini Pandey) लुकवाइस अब काफी बदल चुकी हैं। जब शालिनी ‘अर्जुन रेड्डी’ में नजर आई थीं, तब थोड़ी चबी-चबी सी थीं। उन्होंने अच्छी एक्टिंग की थी। हालांकि, अब वह स्लिम-ट्रिम हो चुकी हैं। काफी अलग दिखने लगी हैं। हाल ही में वो हैदराबाद जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। क्रॉप टॉप और पैंट में वो ग्लैमरस दिख रही थीं।
अभिनेत्री शालिनी को देखकर कई सारे लोग कह रहे हैं कि वह आलिया भट्ट जैसी दिखती हैं। कुछ लोगों ने तो कहा कि ये आलिया भट्ट है। वहीं, कुछ पूछ रहे हैं कि ये कौन है?
आपको बता दें कि शालिनी साउथ इंडिया की फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी की फिल्में की हैं। उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से छा गई थीं। इसके बाद वो कई तमिल-तेलुगु फिल्मों में नजर आईं। वो 2022 में रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई दी थीं।
शालिनी अब जुनैद खान की Maharaja में दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने साल 2021 में ही शुरू कर दी थी। बता दें कि महाराज को आमिर खान के बेटे जुनैद बना रहे हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…