Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः लूव्र म्यूजियम से आज के ही दिन चोरी हुई थी मोनालिसा की मूर्ति, दो साल तक पुलिस नहीं लगा पाई थी चोर का पता - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः लूव्र म्यूजियम से आज के ही दिन चोरी हुई थी मोनालिसा की मूर्ति, दो साल तक पुलिस नहीं लगा पाई थी चोर का पता

दिल्लीः खूबसूरत पेंटिंग की दुनियाभर में कहीं भी बात होती हैं, तो सभी की जुबान पर सबसे पहला नाम मोनालिसा का आता है। अपनी मुस्कान, बनावट, कलर और खूबसूरती के अलावा ये पेंटिंग एक और वजह से भी फेमस है। आज ही के दिन 1911 में मोनालिसा की ये पेंटिंग लूव्र म्यूजियम से चोरी हो गई थी।

इस घटना ने मोनालिसा की पेंटिंग को इतना फेमस कर दिया कि इसकी तस्वीरें दुनिया के लगभग हर अखबार में छपी। चोरी का ये मामला इतना हाई प्रोफाइल बन गया कि जहां पेंटिंग लगी थी उस खाली जगह को देखने हजारों लोग आने लगे।

पेंटिंग चोरी होने के एक दिन बाद तक किसी को पता नहीं था कि मोनालिसा की पेटिंग गायब है। दरअसल म्यूजियम में आर्टवर्क के लिए पेंटिंग्स को एक जगह से दूसरी जगह लगाया जाता था। गार्ड ने सोचा कि मोनालिसा की पेंटिंग को भी आर्टवर्क के लिए कहीं ले जाया गया होगा।

उसने जब स्टाफ से इस बारे में बात की तो किसी ने भी मोनालिसा की पेंटिंग को हटाने से इनकार कर दिया। अब तक ये खबर पक्की हो गई थी कि मोनालिसा की पेंटिंग चोरी हो गई है। इस खबर की पुष्टि शाम को पुलिस ने भी कर दी।

पुलिस को उम्मीद थी कि 48 घंटे के भीतर ही चोर फिरौती के लिए फोन करेगा, लेकिन 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के पास फिरौती से जुड़ा कोई फोन नहीं आया। पुलिस ने जांच शुरू की। चोर इतना शातिर था कि उसने पुलिस के लिए बहुत कम सुराग छोड़े थे।

म्यूजियम के बाहर सीढ़ी पर दरवाजे का नॉब, लकड़ी की फ्रेम और कांच का टुकड़ा पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। एक प्लंबर ने बताया कि उसने दरवाजे की नॉब को खोलने में एक व्यक्ति की मदद की थी। लकड़ी की फ्रेम पर एक शख्स के फिंगर प्रिंट थे। म्यूजियम में काम करने वाले सभी लोगों के फिंगर प्रिंट से उसे मैच किया गया, लेकिन वह किसी का नहीं था।

पुलिस ने मोनालिसा की पेंटिंग के 6 हजार पोस्टर्स लोगों में बंटवाए। पूरे म्यूजियम की छानबीन की गई। इस छानबीन में मोनालिसा की पेंटिंग तो नहीं मिली, लेकिन पहले की गुम हुई कुछ चीजें जरूर मिल गईं। 7 सितंबर को पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

इस संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि चोरी मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो ने की है। पुलिस ने पिकासो से भी पूछताछ की, लेकिन उनके पास से कोई जानकारी नहीं मिली। दो साल तक पुलिस जांच करती रही, लेकिन पुलिस के हाथों से चोर अभी तक दूर था।

इसी बीच फ्लोरेंस के एक आर्ट डीलर के पास एक दिन एक लेटर आया। इस लेटर को विन्सेन्जो नाम के एक शख्स ने भेजा था जिसमें लिखा था कि उसके पास मोनालिसा की पेंटिंग है। डीलर ने विन्सेन्जो के साथ पेंटिंग खरीदने के लिए मीटिंग फिक्स की। इसी मीटिंग में विन्सेन्जो को गिरफ्तार कर लिया गया।

विन्सेन्जो म्यूजियम में पेंटिंग के लिए कांच की फ्रेम बना रहा था। इसी दौरान उसने पेंटिंग को चुरा लिया था। विन्सेन्जो को एक साल 15 दिन की सजा सुनाई गई, लेकिन 7 महीने बाद ही रिहा कर दिया गया।

अब बाक कैमरून की करते हैं। मध्य अफ्रीका देश कैमरून के पूर्वोत्तर में न्योस नाम की एक झील है। झील के आसपास कई छोटे-छोटे गांव है। 21 अगस्त 1986 की रात इन गांवों के लोग खेती-किसानी के काम खत्म कर घर लौटे और सो गए। अगली सुबह झील के आसपास 25 किलोमीटर तक इंसानों और मवेशियों की लाशें फैली थीं। कोई समझ नहीं पा रहा था क्या हुआ। भूत-प्रेत, शैतानी हमले और सीक्रेट एटॉमिक एक्सपेरिमेंट की अफवाहें फैलने लगीं। करीब 1700 लोग और 3 हजार मवेशियों की लाशें घर, मैदान और खेतों में फैली पड़ी थीं।

रातोंरात हुई इस घटना की वजह किसी को नहीं पता थी। जो लोग मरे उनके मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। हादसे की जांच शुरू की गई। जांच में खुलासा हुआ कि ये सब मौतें न्योस झील की वजह से हुई थी।

दरअसल इस इलाके में भूकंप और ज्वालामुखी आते रहते हैं। इस झील का निर्माण भी ज्वालामुखी फटने की वजह से ही हुआ था। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि झील के तल में कार्बन डाई ऑक्साइड इकट्ठा हो गई थी। जिस रात ये घटना हुई उस रात एक हल्का भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से झील के तल में हलचल हुई और कार्बन डाई ऑक्साइड का ये भंडार बाहर आ गया। पानी के साथ मिलकर इस गैस ने मौत का बादल बना लिया और ये बादल आसपास के इलाकों में फैल गए। इससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो गई और हजारों लोगों ने घुट-घुटकर दम तोड़ दिया।

आज वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे है। हर साल 21 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी। साल 1991 में पहली बार इस दिन को मनाया गया था।

इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य समाज को बुजुर्ग लोगों की स्थिति के बारे में जागरूक करना है। समाज में न्यूक्लियर फैमिली के बढ़ते चलन की वजह से बुजुर्ग लोगों की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

UN के मुताबिक अगले 3 दशक में पूरी दुनिया में बुजुर्गों की संख्या 2 गुना हो जाएगी। ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में बुजुर्गों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। साथ ही कोविड-19 की वजह से भी बुजुर्गों के रहन-सहन पर खासा असर पड़ा है। पूरी दुनिया में इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1790- जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिट्रिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा किया।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1931- पंडित विष्णु दिगंबर का निधन
1938- इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1957: सोवियत संघ ने दुनिया की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल R-7 का परीक्षण किया।
1959- हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1963- बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।
1965- रोमानिया में संविधान लागू हुआ।
1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
1972- भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी।
1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस करीब 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988- भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।
1991- सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
2003- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005- बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006- भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।
2006- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
2008- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2008- श्रीनगर और ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।
2012- अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस से 20 लोगों की मौत।
2014- राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

 

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

11 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago