मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने दी है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। सोनम ने मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।
अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
वहीं, प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं।’
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…