मुंबईः अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेमस कपल्स में शुमार हैं। उनकी केमेस्ट्री से लेकर उनके हर एक बात को लेकर मायानगरी में हर दिन चर्चा होती रहती है। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं और इसकी झलकियां उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं। कपल ने हाल ही में अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें रणवीर ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को उनके फैंस प्यार से दीपवीर कह कर पुकारते हैं। अब कपल ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में अपने आलीशान घर में गृह प्रवेश की पूजा की।

सिने दुनिया के पावर कपल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गृह प्रवेश समारोह के कुछ खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले पलों को शेयर किया। इस प्राइवेट सेरेमनी में दीपवीर के साथ उनके परिवार वाले भी थे।

इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका गृह प्रवेस की पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में हवन करते हुए अग्नि है, जिसमें दोनों आहूति दे रहे हैं। इसके बाद एक फोटो में कलश रखा हुआ दिखाई दे रहा है। चौथी तस्वीर में दोनों आरती कर रहे हैं। पांचवी फोटो में कपल ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ रखा हुआ है। एक फोटो में रणवीर नारियल फोड़कर उसका पानी निकाल रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों घर का मेन गेट खोलते दिख रहे हैं लेकिन इसमें केवल उनका हाथ दिख रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर और दीपिका ने एक साथ रैंप वॉक किया था, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। रैंप में दोनों एक-दूसरे में खो गए थे और उनके फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे। दीपिका को निहारते हुए रणवीर के कई फोटोज भी खूब चर्चे में रहे। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो पूरी जिंदगी के लिए दीपिका को यूं ही दिलो जान से चाहते रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here