दिल्लीः हर भारतीय को प्रत्येक साल 15 अगस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है क्योंकि इसी दिन भारत ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी थी और 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इस उत्सव को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव  के तौर पर मना रही है। इस बार के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और धूम धाम से मनाने के लिए भारत सरकार ने घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। सरकार की देशभर में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना है। सरकार 13 से 15 अगस्त तक घर तिरंगा अभियान चलाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं।

200 सालों के ब्रिटिश शासन से भारत को इस दिन आजादी मिली थी। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस वह दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ ही कुछ और देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा कौन-कौन से देश स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

दक्षिण कोरिया

  • दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी।

बहरीन- 

  • 15 अगस्त 1971 में बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

कांगो- 

  • 15 अगस्त 1960 में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन 

  •  15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here