Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन अंग्रेजों ने खुदीराम बोस को दी थी फांसी, महज 18 साल, आठ महीने और आठ दिन की उम्र में हाथ में गीत लिए हंसते-फंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे बोस

दिल्लीः किंग्सफोर्ड कोलकाता में चीफ प्रेसिडेंसी जज थे। वह पूरे बंगाल में भारतीय क्रांतिकारियों को कठोर सजा देने के लिए जाने जाते थे। इस वजह से वह भारतीय क्रांतिकारियों की नजर में थे। अंग्रेजों को इसकी भनक लग चुकी थी और उन्होंने जज किंग्सफोर्ड का तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया।

जज किंग्सफोर्ड को मारने की जिम्मेदारी दो युवा क्रांतिकारियों खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी को मिली। दोनों किंग्सफोर्ड के पीछे-पीछे मुजफ्फरपुर आ गए।

यहां दोनों ने जज किंग्सफोर्ड की रेकी की। दोनों ने देखा कि जज किंग्सफोर्ड रोजाना यूरोपियन क्लब से बग्घी में निकलते थे। दोनों ने योजना बनाई कि जिस बग्घी में जज किंग्सफोर्ड सवार होंगे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा।

दोनों क्रांतिकारी 30 अप्रैल 1908 को अपनी योजना को पूरा करने के लिए तैयार थे। क्लब से एक बग्घी बाहर निकली और दोनों ने उस पर बम फेंक दिया, लेकिन बग्घी में जज किंग्सफोर्ड की जगह दो महिलाएं सवार थीं। हमले में दोनों की मौत हो गई। जज किंग्सफोर्ड को मारने का प्लान अधूरा रह गया। हमले के बाद दोनों क्रांतिकारी भाग निकले।

पुलिस से बचने के लिए दोनों अलग-अलग भागे। प्रफुल्ल चाकी समस्तीपुर में एक रेलगाड़ी में बैठ गए, लेकिन रेल में पुलिस सबइंस्पेक्टर भी सवार था। उसने चाकी को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। अगले स्टेशन पर चाकी को पकड़ने के लिए पुलिस तैयार खड़ी थी। चाकी ने भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से घिरे होने की वजह से भाग नहीं सके और उन्होंने खुद को गोली मार ली।

इधर वैनी पूसा रोड स्टेशन से खुदीराम बोस गिरफ्तार कर लिए गए। उन पर मुकदमा चलाया गया। अंग्रेज सरकार ने केवल 8 दिन में ही सुनवाई पूरी कर दी। 13 जुलाई 1908 को फैसला आया जिसमें खुदीराम बोस को फांसी की सजा सुनाई गई। इस फैसले के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन जज ने फांसी की सजा बहाल रखी। फांसी का दिन 11 अगस्त 1908 तय हुआ।

इस तरह से आज ही के दिन यह युवा क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गया। खुदीराम बोस अपने हाथ में गीता लेकर एक वीर भारतीय की तरह निडर होकर फांसी के तख्त पर चढ़े थे। उनके चेहरे पर फांसी का बिल्कुल भी खौफ नहीं था। मात्र 18 साल 8 महीने और 8 दिन की उम्र में शहीद हुए खुदीराम बोस की शहादत ने युवाओं में आजादी की एक नई अलख जगा दी थी।

पूरी दुनिया 11 सितंबर 2001। को काले दिन के तौर पर याद करती है। इस दिन अमेरिका में एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें ढाई हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए। अमेरिका के इतिहास का ये सबसे भीषण हमला था।

इस हमले के बाद ही दुनिया ने आतंकी संगठन अल-कायदा का कुख्यात चेहरा देखा था। ये संगठन आज ही के दिन 1988 में बना था। वैसे, अल-कायदा के गठन की शुरुआत 1970 के दशक से मानी जाती है। अफगानिस्तान की कम्युनिस्ट सरकार एंटी-कम्युनिस्ट गुरिल्ला लड़ाकों से संघर्ष कर रही थी।

अप्रैल 1978 में मोहम्म्द दाउद खान के नेतृत्व में चल रही अफगान सरकार का तख्तापलट कर दिया गया था और सत्ता में खल्क पार्टी और परचम पार्टी आ गई थी। इस नई सरकार ने सोवियत संघ से अपने रिश्ते मजबूत किए और स्थानीय लड़ाकों के खिलाफ व्यापक ऑपरेशन चलाया। स्थिति बिगड़ती देख 1979 में सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में अपनी सेना भेज दी।

इधर अफगानिस्तान के स्थानीय लड़ाके भी खुद को मजबूत और संगठित करने लगे। ये अपने आप को मुजाहिदीन कहते थे। इनका लीडर ओसामा बिन लादेन और फिलिस्तीन का अब्दुल्ला यूसुफ आजम थे, जो इन्हें पैसा, हथियार और लड़ाके मुहैया करवाते थे।

अगले कई सालों तक इन लड़ाकों ने सोवियत संघ के साथ मुठभेड़ की। आज ही के दिन 1988 में पाकिस्तान के पेशावर में ओसामा बिन लादेन, आयमान-अल-जवाहिरी और अल फद्ल के बीच एक मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में आतंकी संगठन अल-कायदा का औपचारिक गठन हुआ था।

1989 में सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुला ली और इसी साल एक बम विस्फोट में अब्दुल्ला आजम भी मारा गया। अब अल-कायदा पर ओसामा बिन लादेन की पकड़ हो गई।

ओसामा बिन लादेन ने धीरे-धीरे अपना नेटवर्क फैलाना शुरू किया। यमन, केन्या, तंजानिया जैसे कई देशों में नेटवर्क बढ़ता गया। इस दौरान अल-कायदा ने कई देशों में अमेरिकी सेना पर हमले भी किए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 अगस्त को घटित हुईं घटनाओं पर-

1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1778- दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म।
1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1962- सोवियत संघ ने वोस्टोक-3 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया। इसमें सवार एंड्रीयन निकोलायेव ने 4 दिन के भीतर 64 बार धरती की परिक्रमा की थी। ऐसा करने वाले वे पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।
1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगों में 17 लोग मारे गए।
1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1999- सदी का अंतिम चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोगों ने देखा। कुछ हिस्सों में घने बादलों की वजह से लोग इसे नहीं देख सके।
2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2008- भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता। किसी भी इंडिविजुअल इवेंट में भारत को मिला ये पहला गोल्ड है।
2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2013- अफगानिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
2014- अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स का निधन।
2016- पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी हनीफ मुहम्मद का निधन।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago