Aaj ka Rashifal 06 August 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 06 अगस्त 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति- मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। बुध सिंह राशि में हैं। चंद्रमा और केतु सूर्योदय के समय तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि में चंद्रमा पहुंचेंगे। वक्री शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-सावधान रहें। आपके लिए जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग है। एक सुखद समय है।
मिथुन–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। संतान और प्रेम का साथ होगा। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है।
कर्क–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
सिंह–आज के दिन गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
कन्या–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है।
तुला–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन आपस में थोड़ी कलह की भी आशंका है। निवेश करने पर धनहानि के संकेत हैं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है।
वृश्चिक–आज के दिन आप धनवान बने रहेंगे। जीवन में जिस चीज की जरूरत है। उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है।
धनु–आज के दिन थोड़ी सी धनहानि या खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा हो सकती है। संतान, प्रेम, व्यापार की स्थिति मध्यम दिख रही है। काली वस्तु का दान करें।
मकर–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुंत अच्छा है।
कुंभ–आज के दिन आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक संतुलन बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।
मीन–आज के दिन आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति अच्छी है। बजरंग बली की अराधना करें।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…