Subscribe for notification
ट्रेंड्स

36 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितना है गैस सिलेंडर का दाम

दिल्लीः कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। आज से एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता मिलेगा। आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) जारी किए गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 01 अगस्त को जारी नए रेट  के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।

एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले को मिली है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

आपको बता दें बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं, लेकिन नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

आज भी दिल्ली-मुंबई  में यह 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिलेगा। बता दें बीते एक जुलाई को भी एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के आज के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
शहर  पहले के रेट  आज के रेट

लेह     1299
आईजोल      1205
श्रीनगर      1169
पटना      1142.5
कन्या कुमारी     1137
अंडमान       1129
रांची      1110.5
शिमला       1097.5
डिब्रूगढ़       1095
लखनऊ       1090.5
उदयपुर       1084.5
इंदौर        1081
कोलकाता      1079
देहरादून      1072
चेन्नई     1068.5
आगरा        1065.5
चंडीगढ़       1062.5
विशाखापट्टनम        1061
अहमदाबाद       1060
भोपाल       1058.5
जयपुर      1056.5
बेंगलुरू       1055.5
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5

admin

Recent Posts

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

2 hours ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

15 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

15 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

16 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

2 days ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

5 days ago