दिल्लीः आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का दूसरा दिन है। खेलों के इस महाकुंभ में आज 23 गोल्ड दांव पर होंगे। आज भारत वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और हॉकी समेत 11 गेम्स में हिस्सा लेगा। ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू से वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। उनका मुकाबला रात 8:00 बजे होगा।

22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। बॉक्सिंग में जहां भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को हराया। वहीं बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत ने पाकिस्तान को मात दी। विमेंस हॉकी में भारत ने पहले मैच में घाना को 5-0 के बड़े अंतर से हराया।

मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड इंग्लैंड के नाम रहा है। ओलिंपिक चैंपियन एलेक्स यी ने ट्रायथलॉन में पहला गोल्ड मेडल जीता।
टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना की चुनौती को एकतरफा अंदाज में ध्वस्त कर दिया। भारत के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। नेहा, संगीता और सलीमा टेटे ने 1-1 गोल किया।

भारत ने बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में पाकिस्तान को किसी नौसिखिए की तरह धो दिया। पहले मिक्स्ड डबल्स और इसके बाद मेंस सिंगल्स और डबल्स और विमेंस सिंगल्स और डबल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।

वहीं, भारतीय स्विमर श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग कॉम्पिटिशन के फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीहरि ने 54.55 सेकेंड का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने ओवरऑल सेमीफाइनल में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। चलिए एक नजर डालते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मुकाबलों पर-

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के आज के मुकाबले-

बैडमिंटन
मिश्रित टीम ग्रुप चरण
ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1:30 बजे से।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – रात 11:30 बजे से।

स्क्वाश: पुरुष एकल राउंड-32
रमित टंडन – शाम 5 बजे से।
सौरव घोषाल – शाम 6:15 बजे से।
महिला एकल राउंड 32:
एस एस कुरूविला – शाम 5:45 बजे से।
जोशना चिनप्पा – शाम 5:45 बजे से।

टेबल टेनिस
महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे से।
पुरुष ग्रुप 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4:30 बजे से।

साइकिलिंग
महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02:30 – 6:15 बजे से)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत पर्सूट क्वालिफाइंग: मीनाक्षी (2:30 बजे – 6:15 बजे से)
पुरुष केईरिन पहला दौर: एसो एल्बेन (8:30 बजे – 11:30 बजे से)

लॉन बॉल
पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे से)
महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे)
पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7:30 बजे– रविवार को 12:45 बजे)
महिला फोर: भारत बनाम कनाडा (शाम 7:30 बजे – रविवार को सुबह 12:45 बजे)

महिला हॉकी: भारत बनाम वेल्स : रात 11:30 बजे से।

बॉक्सिंग :
हुसामुद्दीन मोहम्मद : शाम 5 बजे (राउंड-32 मैच)
लवलीना बोरगोहेन : 12 बजे (राउंड-16)
संजीत – रात 1:15 बजे (राउंड-16)

वेटलिफ्टिंग :
पुरुष 55 किग्रा : संकेत सरगर (दोपहर 1:30 बजे)
पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4:15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल
हीट 3: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:06 बजे।

एथलेटिक्स:
नितेंद्र सिंह रावत : मैन मैराथन फाइनल : दोपहर 1 बजे से।

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here