Aaj ka Rashifal 28 July 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 28 जुलाई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–मंगल और राहु मेष राशि में हैं। मिथुन राशि में शुक्र हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। घर में कुछ विस्मयकारी चीजें हो सकती है, दु:खी होने वाली चीजें दिख रही हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत हो सकती है। इसका ध्यान रखें। व्यापारिक क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
वृषभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अभी कोई नया व्यवसाय शुरू न करिएगा। अपनों की सेहत पर ध्यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी आपको हो सकती है। बाकी प्रेम, व्यापार संतान सही चलता रहेगा।
मिथुन-आपकी निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्छी हो गई है। धनागमन होगा लेकिन निवेश न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा।
कर्क-आज के दिन आपका ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार हर दृष्टिकोण से।
सिंह-आपके लिए आज के दिन चिंताकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित है। मन मस्तिष्क प्रभावित है। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अच्छी नहीं है। ध्यान देकर चलने की जरूरत है।
कन्या-आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन किसी गलत मार्ग से पैसे न आएं इसका ध्यान रखिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है।
तुला-आपके लिए सलाह है कि आज के दिन कोर्ट-कचहरी में जाने से बचें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपकी सेहत ठीक है लेकिन सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्यम है।
वृश्चिक-आज के दिन आपको अपमानित होने का भय सताएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में कष्ट होगा। मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
धनु-आज के दिन आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे।
मकर-आज के दिन आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में उतावलेपन से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।
कुंभ-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन कठिनाइयां होंगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार सही चलेगा।
मीन-आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति आ सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…