Subscribe for notification
Categories: मनोरंजन

न्यूड फोटो को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ केस, देश की संस्कृति को तोड़ने का आरोप

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं। इसकी वजह है उनकी न्यूड फोटोज, जिसको लेकर विभिन्न जगहों पर उनके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं और उनकी निंदा कर रहे हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजु नैयर ने दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर जारी की गई एक्टर की न्यूड तस्वीरों को लेकर यह शिकायत दर्ज की गई है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना, संकेत करना) और आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत शिकायत दर्ज किया है।

राजु नैयर का कहना है कि रणवीर सिंह की अश्लील तस्वीरों से महिलाओं की भावना आहत हुई है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायतकर्ता ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर से कथित आपत्तिजनक तस्वीरों को हटाने की मांग की है। राजु नैयर के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई कि अगली तारीख पांच अगस्त को रखी है। आपको बता दें कि एक्टर के खिलाफ इससे पहले, मुंबई और इंदौर में भी शिकायत दर्ज हो चुकी है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि रणवीर सिंह ने चंद पैसों के लिए जो किया है वो बहुत गलत है। वह रुपयों के लिए बिक गए हैं। उनके फॉलोवर्स उनके बारे में क्या सोच रहे होंगे। ये सरासर महिलाओं का अपमान है। ऐसे लोग थोड़े से पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हिंदुस्तान में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए, जो देश की संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। उनके वकील ने कहा कि फिल्म एक्टर जो भी ऐसा कर रहे हैं, इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

admin

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

1 day ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

1 day ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago