दिल्लीः नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत लड़कियों की भी भर्ती होगी। भारतीय नौसेना में लड़कियों की एंट्री इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट पर होगी और वे अग्निवीर कहलाएंगी। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इसके लिए लड़कियों को क्या करना होगा? उनकी उम्र क्या होगी? कैसे और किन पदों के लिए अप्लाई कर सकती हैं? आज हम इस सारे जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे।

चीफ ऑफ नेवल स्टाफ यानी नौसेना अध्यक्ष, वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे के के मुताबिक अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली भर्ती में 20 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। भर्ती होने के बाद महिलाओं को अलग-अलग

आपको बता दें कि कुछ समय पहले पुरुष अग्निवीरों की उम्र में छूट दी गई थी और उनकी एज लिमिट 23 साल कर दी गई। अगले साल से यह 21 साल ही हो जाएगी। तो चलिए अब आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं…

Written Exam का पैटर्न कैसा होगा?
जवाब-

  • लिखित परीक्षा का पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप होगा।
  • विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
  • 30 मिनट की ये परीक्षा होगी।

परीक्षा का सिलेबस कैसे मिलेगा?
जवाब- परीक्षा का सिलेबस और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर दिया गया है।

आवेदन की तिथि  क्या है?
जवाब- अग्निवीर MR में तीन कैटेगरी होगी- शेफ, स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट। इसके लिए 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आप अप्लाई कर सकती हैं।

लड़कियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में क्या करना होगा?
जवाब-

  • 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़
  • 15 उठक-बैठक
  • 10 सिटअप

कितनी सैलरी मिलेगी?
जवाब-

  • पहले साल हर महीने 30 हजार रुपए
  • दूसरे साल हर महीने 33 हजार रुपए
  • तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 रुपए
  • चौथे साल हर महीने 40 हजार रुपए

कैसे अप्लाई करें?
जवाब-

  • वेबसाइट पर जाएं-
  • NAVY Agniveer MR पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • अब लॉगइन करें
  • फीस पेड करें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • आधार कार्ड के बगैर आप रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं।

4 साल बाद जब लड़कियां रिटायर हो जाएंगी तो उन्हें क्या मिलेगा?
जवाब-

  • अग्निवीर लड़कियों को पर्मानेंट नौकरी के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा।
  • लड़कियों के हर बैच से लगभग 25 फीसदी को पर्मानेंट नौकरी दी जाएगी।
  • सैलरी का 30% हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा। सरकार भी इसमें 30% पैसे डालेगी। जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लीकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

नौकरी के दौरान क्या-क्या फायदा मिलेगा?
जवाब-

  • नौकरी के दौरान 48 लाख का नॉन कंट्रीब्यूटरी यानी गैर अंशदायी जीवन बीमा मिलेगा।
  • नौकरी के दौरान किसी अग्निवीर की मौत होती है तो उनके परिवार को 44 लाख रुपए वन टाइम ग्रांट के तौर पर दी जाएगी।
  • सेना अस्पताल में मेडिकल फैसिलिटी और कैंटीन की सुविधा मिलेगी।
  • नौकरी के दौरान अगर कोई अग्निवीर दिव्यांग होती हैं, तो उसकी डिसेबिलिटी कितनी हुई है उसके आधार पर ग्रांट यानी पैसे दिए जाएंगे-
  1. डिसेबिलिटी 100% है, तो 44 लाख मिलेंगे।
  2. डिसेबिलिटी 75% है, तो 25 लाख मिलेंगे।
  3. डिसेबिलिटी 50% है, तो 15 लाख मिलेंगे।
  4. ये वन टाइम मिलेगा।

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना में इस समय 550 महिला अधिकारी हैं। ये महिलाएं अगल-अलग पदों और विभाग में तैनात हैं। वहीं 30 महिला सेलर के तौर पर इंडियन नेवी शिप पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here