Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः ब्रिटेन के ‘डी हैविलैंड कोमेट’ ने आज के ही दिन यानी 27 जुलाई 1949 को अपनी पहली उड़ान भरी थी। ये दुनिया का पहला जेट विमान था। इससे पहले के सभी विमानों में पिस्टन इंजन लगा होता था। उनकी स्पीड तो कम थी ही साथ ही वे आवाज भी बहुत ज्यादा करते थे। इस वजह से यात्रियों के लिए कम्फर्टेबल भी कम थे।

‘डी हैविलैंड कोमेट’ को जेफ्री डी हैविलैंड ने डिजाइन किया था। विश्वयुद्ध से पहले ही जेफ्री यात्रियों के लिए जेट विमान बनाने के आइडिया पर काम कर रहे थे, लेकिन विश्वयुद्ध की वजह से ये संभव नहीं हो सका। विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद युद्धक विमानों की इतनी डिमांड नहीं रही,  इसलिए जेफ्री को अपने आइडिया पर काम करने का मौका मिल गया।

उन्होंने घोस्ट 50 Mk1 इंजन को इस विमान में लगाया और ज्यादा ऊंचाई पर पैसेंजर के कम्फर्ट के लिए केबिन में ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन करने की सुविधा भी दी। इसके एक साल बाद एक और प्रोटोटाइप की टेस्टिंग की गई। इस टेस्टिंग में फ्लाइट की कॉकपिट में प्रतिष्ठित एयरलाइंस के इंजीनियर्स को बैठाकर कई घंटों तक लगातार उड़ान भरी गई।

दोनों टेस्ट फ्लाइट सफल होने के बाद अब बारी विमान को मार्केट में उतारने की थी। कंपनी ने बीओओसी (BOAC) यानी ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉर्पोरेशन के लिए अपना पहला विमान बनाया। 9 जनवरी 1951 को इस विमान ने 44 यात्रियों के साथ लंदन से जोहान्सबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।

अब तक ये विमान काफी फेमस हो चुका था, लेकिन अगले कुछ सालों में ही इस विमान के साथ कई दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें कई लोगों की मौतें हुई। 1954 में इस तरह के सभी विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी गई। जेफ्री ने विमान की कई तकनीकी खराबियों को सुधारने पर काम किया, लेकिन 1957 में बोइंग की मार्केट में एंट्री के बाद हैविलैंड पूरी तरह बंद हो गई।

अब बात खेल की मैदान से जुड़ी घटना की करते हैं। 1896 में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। इससे ठीक 100 साल बाद 1996 में इन खेलों का आयोजन अमेरिका के अटलांटा में किया जा रहा था। ओलिंपिक खेलों के 100 साल हो जाने पर इन खेलों को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह था। दुनियाभर के कई देशों से लाखों लोग इन खेलों को देखने जुटे थे।

26 जुलाई को शुक्रवार था। वीकेंड होने की वजह से ओलिंपिक विलेज में ज्यादा भीड़ थी। 26 जुलाई के इवेंट खत्म होने के बाद देर रात (27 जुलाई) को एक कॉन्सर्ट में सभी लोग एंजॉय कर रहे थे। तभी वहां एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हुई और 111 लोग घायल हुए। बम धमाके को कवर करने जा रहे एक पत्रकार की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

धमाका होने से पहले वहां मौजूद गार्ड रिचर्ज जेवेल ने एक संदिग्ध बैग को देख लिया था। जेवेल को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने आसपास मौजूद सभी लोगों को वहां से हटा दिया था। इसी वजह से धमाके से नुकसान कम हुआ। अगर जेवेल तत्परता नहीं दिखाते तो घायलों और मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता था।

बाद में पुलिस ने जेवेल पर ही बम धमाके की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। जांच में जेवेल निर्दोष पाए गए। FBI ने एरिक रुडोल्फ नाम के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। रुडोल्फ ने 1996-97 में हुए 4 बम धमाकों में शामिल होने का खुलासा किया। रुडोल्फ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

आज के ही दिन 1887 में अंग्रेजों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी की वजह तिलक के वह लेख थे, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश शासन की आलोचना की थी। दरअसल 1896-97 में महाराष्ट्र में प्लेग महामारी फैली थी। इस दौरान तिलक ने खुद को राहत कार्यों में झोंक दिया था।

वे महामारी के दौरान ब्रिटिश शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से सख्त नाराज थे। इसके लिए उन्होंने अखबार में लेख लिखे थे। इन लेखों में तिलक ने महामारी की भयावहता के पीछे स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर चार्ल्स रैंड को जिम्मेदार बताया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स् थापना।
1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये>
1913: आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1922 : ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।
1939: CRPF की स्थापना हुई।
1940:‘अ वाइल्ड हेयर’ नामक कार्टून शॉर्ट फिल्म में पहली बार बग्स बनी दुनिया के सामने आया।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
1962: अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।
1969: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्म हुआ।
1982: इंदिरा गांधी ने अमेरिका का दौरा किया। 11 साल के बाद किसी प्रधानमंत्री का पहला अमेरिका दौरा था।
1987: खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।
1992: फिल्म शोले में गब्बर का यादगार किरदार निभाने वाले अमजद खान का निधन हुआ।
1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।
2002 : उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
2003 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2003 : दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।
2006: क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया।
2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।
2007 : आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2015: भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here