Aaj ka Rashifal 25 July 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 25 जुलाई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में मंगल और राहु हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद शुक्र के साथ मिथुन राशि में संयोग करेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चलेंगे।
मेष–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
वृषभ–आज के दिन धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। सधी हुई वाणी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहुत अच्छा समय है। बस निवेश करने से बचें।
मिथुन–आज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
कर्क–आज के दिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम-मध्यम आप आगे बढ़ेंगे।
सिंह–आज के दिन आपको आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
कन्या–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है।
तुला–अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है पहले से। प्रेम और संतान ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
वृश्चिक–आपके लिए आज प्रतिकूल समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक समय चल रहा है।
धनु–धनु राशि के जातकों की आज शादी तय हो सकती है। अत्यंत शुभ समय है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
मकर–आज के दिन आपके शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है।
कुंभ–आज के दिन आप अपनी मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। यह एक शुभ समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
मीन–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…