Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन वार्ड कनिंघम ने लॉन्च की थी विकीविकीवेब, आज बन चुका है दुनिया का नंबर नॉलेज साइट विकीपीडिया

दिल्लीः आज के ही दिन यानी 25 मार्च 1995 को वार्ड कनिंघम ने विकीविकीवेब लॉन्च की थी। यह अपनी तरह की पहली साइट थी, जिसे यूजर्स एडिट कर सकते थे। विकीविकीवेब पर सिर्फ सॉफ्टवेयर डिजाइन पैटर्न की चर्चा होती थी। कनिंघम चाहते थे कि दुनिया के सभी प्रोग्रामर्स अपनी जानकारी को शेयर करें। तब इंटरनेट डेवलप हो रहा था। नए-नए सॉफ्टवेयर्स भी सामने आ रहे थे, तब एक ऐसी साइट की जरूरत थी, जो दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए ओपन डेटाबेस का काम करें। इसके आधार पर ही विकी सॉफ्टवेयर बना, जो बाद में विकीबेस बना।

कनिंघम ने अपनी कंपनी (कनिंघम एंड कनिंघम) की वेबसाइट c2.com पर इसे लॉन्च किया था। इसका नाम विकी कैसे पड़ा, यह दिलचस्प है। कनिंघम को होनोलुलु इंटरनेशनल एयरपोर्ट काउंटर के कर्मचारी ने सुझाव दिया था कि वे विकी विकी शटल में यात्रा करें। यह एक शटल बस थी, जो एयरपोर्ट टर्मिनल्स के बीच दौड़ती थी। हवाई की भाषा में विकी का मतलब है- जल्दी। कनिंघम का आइडिया ऐसा था कि विकीविकीवेब के पेजेस को यूजर्स आसानी से एडिट कर सकें। वह शुरू में क्विकवेब के तौर पर इसे शेयर करना चाहते थे, पर बाद में उनका विचार बदला और इसका नाम पड़ा विकीविकीवेब।

इस विकीविकीवेब ने इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। इसके बाद कई विकी लॉन्च हुए। कुछ लोगों ने कनिंघम की साइट की क्लोन साइट्स बनाई। पर 2001 तक कंप्यूटर प्रोग्रामर्स के सर्कल्स के बाहर इस टेक्नोलॉजी को ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी थी। विकीविकीवेब की थीम पर ही 15 जनवरी 2001 को विकीपीडिया लॉन्च हुआ। यह फ्री कंटेंट एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी एडिट कर सकता है। सिमिलरवेब के मुताबिक आज यह दुनिया की 8वीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। फरवरी में इस वेबसाइट पर 5.3 अरब विजिटर्स थे। कोरा, ब्रिटानिका, एनसाइक्लोपीडिया जैसी वेबसाइट्स के बीच यह रेफरेंस मटेरियल्स, डिक्शनरी और एनसाइक्लोपीडिया में नंबर-1 वेबसाइट है। 20 मार्च 2021 की स्थिति में विकीपीडिया पर 300 से अधिक भाषाओं में 5.30 करोड़ पेज बने हैं। आइए एक नजर डालते हैं 25 जुलाई को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

421ः इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1655: आज ही के दिन टाइटन (जो शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है) की खोज हुई।
1689 :फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1722: फादर्स रैली वार मेन और मैसाचुसेट्स सीमा के साथ आरम्भ हुआ।
1759: युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रांस से फोर्ट नीयाग्रा पर कब्जा कर लिया।
1807: ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।
1813 :भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
1837 :इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854: वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1893 :कोरिंथ नहर को औपचारिक रूप से खोला गया था।
1896ः यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1898: स्पैनिश-अमेरिकी युद्ध: दो महीने के समुद्र-आधारित बमबारी के बाद अमेरिका ने प्यूर्टो रिको पर आक्रमण किया।
1909: बार्सिलोना शहर में श्रमिकों ने विद्रोह आरम्भ किया।
1924: ग्रीस ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
1938: फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 लोग मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
1943 : फ़ासीवाद की ग्रैंड काउंसिल ने बिना विश्वासपात्र बेनिटो मुसोलिनी के प्रस्ताव पर मतदान किया।
1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
1954: देश के पहले हेलीकॉप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1957 : कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय ओंटारियो शहर में स्थापित किया गया।
1957: फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के एक साल से अधिक समय बाद ट्यूनीशिया ने अपने राजशाही हुसैनिद राजवंश को समाप्त कर दिया।
1963 :अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1977: नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
1982: जैल सिंह भारत के 7वें राष्ट्रपति बने।
1987: रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
1987ः दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1992: एस. डी. शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने।
1993 :जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर आक्रमण किया।
1994: जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1997: के. आर. नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने।
2000: एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 113 लोगों की मौत हाे गई।
2004: पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा हुये।
2005: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007: प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2010: विकीलीक्स ने अफगानिस्तान में युद्ध के बारे में 75,000 वर्गीकृत दस्तावेजों को प्रकाशित किया, जो अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे बड़े लीक में से एक था।
2017: राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पहली महिला अधिकारी बनीं।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

7 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

21 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago