दिल्लीः देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई है। जी हां द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। आपको बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। बीजेपी 25 जुलाई को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी जश्न मनाने की तैयारी है। इसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
वहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बीजेपी दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे और भाषण देंगे। जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो गया। मुर्मू की जीत से बीजेपी आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाओं को खास संदेश देना चाहती है, ताकि मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में पॉलिटिकल मैसेज जाए कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करती है।
यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के बाद पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू के साथ किसी और नेता की तस्वीर न लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव से ही 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के साथ ही पांच रिकॉर्ड स्थापित कर दिए। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि वे रिकॉर्ड कौन-कौन से हैः
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…