Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन हुआ था महान विजेता सिकंदर का जन्म, यूनान से भारत तक फैला लिया था साम्राज्य

दिल्लीः दुनिया में एक ऐसा योद्धा भी हुआ है,  जिसने महज 10 साल की अवधि में अपने छोटे से राज्य का इतना विस्तार कर कर लिया था कि उसका एक विशाल साम्राज्य स्थापित हो गया था। इस साम्राजय में यूनान और भारत के मध्य का सारा भूभाग शामिल था। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिकंदर महान की,  जिसने बचपन से ही पूरे विश्व को जीत लेने का सपना देखा था।

आज के ही दिन यानी 20 जुलाई 356 ई.पू. को सिकंदर का जन्म पेला में हुआ था। सिकंदर का पूरा नाम एलेक्ज़ेंडर तृतीय और एलेक्ज़ेंडर मेसेडोनियन था। सिकंदर के पिता का नाम फिलीप और माता का नाम ओलंपिया था। सिकंदर का विवाह रुखसाना के साथ हुआ था।

महज बीस वर्ष की आयु में सिकंदर मेसिडोनिया का राजा बना और विश्व को जीत लेने का सपना बुनने लगा। अपने पिता की एशिया माईनर को जीतने की इच्छा को पूरी करने के लिए अपने सैनिकों, हथियारों और लश्कर के साथ निकल पड़ा। इसके बाद लगातार सिकंदर को एक के बाद सफलता मिलने लगी और वह अपने उद्देश्य की ओर तेजी से बढ़ने लगा। कई छोटे बड़े राज्यों को जीतने के बाद वह मिस्र तक जा पहुंचा, जहां उसने अलेक्जांड्रिया नाम का एक नया राज्य बसाया। यहां उसने एक विश्वविद्यालय की स्थापना की साथ ही अन्य कई इमारतों का निर्माण करवाया।

यहां अपना राज्य बसाने के बाद भी सिकन्दर चैन से नहीं बैठा और मेसोपोटामिया होता हुआ ईरान जा पहुंचा। वहां के राजा डेरियस तृतीय को अरबेला के युद्ध में हरा कर सिकंदर ने ईसान की राजकुमारी रुखसाना से शादी कर ली और आगामी रणनीतियों को पूरा करने के लिए जी जान से कोशिश करने लगा।

कुछ समय बाद सिकन्दर ने भारत को जीतने का मन बनाया और भारत पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध् में उसने भारत का सीमांत प्रदेश जीत लिया, लेकिन भारतीय राजा पोरस ने उसे कड़ी टक्कर दी। जिसके बाद वह ईरान की ओर लौट गया। 323 ई.पू. में वह बेबीलोन पहुंचा और वहां वह एक बीमारी के कारण 33 वर्ष की आयु में इस दुनिया को छोड़ कर चला गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 20 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ पर-

356: ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का आज ही के दिन जन्म हुआ था
1031: रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654: एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1761: माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
1847: जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1885 : फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।
1903: फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1919: माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ
1924: खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना।
1929: हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म।
1944: एडॉल्‍फ हिटलर पूर्वी प्रशिया के रास्टेनबर्ग स्थित अपने मुख्यालय में हुए बम विस्फोट में बाल-बाल बचे थे. हिटलर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के स्थान पर बम प्लांट करने का आरोप कर्नल क्लॉस शेंक वॉन शॉउफ़ेनबर्ग नाम के एक वरिष्ठ अधिकारी पर लगा था.
1951: जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1950: बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्‍म हुआ था
1956: फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1969 : अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1974: तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था.
1993: वर्जीनिया में व्हाइट हाउस के उप सलाहकार विन्स फोस्टर ने आत्महत्या की।
1999 : चीनी सरकार ने फालुन गोंग के खिलाफ उत्पीड़न अभियान शुरू किया, जिसमें हजारों देशवासी गिरफ्तार हुए।
2001: लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
2012: मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गये।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago