Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः 53 साल पहले आज के ही दिन इंदिरा गांधी ने किया था 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः 53 साल पहले आज के ही दिन इंदिरा गांधी ने किया था 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण

दिल्लीः आज से ठीक 53 साल पहले यानी 19 जुलाई 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक ऑर्डिनेंस लेकर आईं। ‘बैंकिंग कम्पनीज आर्डिनेंस’ नाम के इस ऑर्डिनेंस के जरिए देश के 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। इस फैसले को इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए बड़े फैसलों में गिना जाता है।

दरअसल दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में बैंकों को सरकार के अधीन करने के विचार ने जन्म लिया। विश्वयुद्ध की वजह से देशों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था। इससे इन देशों की आर्थिक हालत कमजोर हो गई थी। संकट से उबरने के लिए कई यूरोपीय देशों ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था।

भारत में भी 1949 में भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। अब तक भारत में जितने भी निजी बैंक थे, वे सभी उद्योगपतियों के हाथों में थे। लोग बैंकों में जाने से कतराते थे। साथ ही बैंकों का कारोबार केवल बड़े शहरों तक ही सीमित था।

इंदिरा का कहना था कि बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाना जरूरी है। निजी बैंक देश के सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी नहीं निभा रहे हैं। इसलिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण जरूरी है। हालांकि इंदिरा का ये फैसला इतना विवादित था कि खुद उनकी ही सरकार के वित्त मंत्री मोरारजी देसाई इसके खिलाफ थे।

जिन 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, उनके पास उस वक्त देश की करीब 80 फीसदी जमा पूंजी थी, लेकिन इस पूंजी का निवेश केवल ज्यादा लाभ वाले क्षेत्रों में ही किया जा रहा था। दूसरी ओर आजादी के 10 साल के भीतर ही 300 से भी ज्यादा छोटे-मोटे बैंक कंगाल हो गए थे। इसमें लोगों की करोड़ों की जमा पूंजी भी डूब गई थी। इस वजह से सरकार ने इन बैंकों की कमान अपने हाथ में लेने का फैसला लिया।

इस फैसले के क्रियान्वयन का जिम्मा इंदिरा ने अपने प्रधान सचिव पीएन हक्सर को सौंपा। कहा जाता है कि हक्सर सोवियत संघ की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित थे और वहां बैंकों पर सरकार का नियंत्रण था। 1967 में इंदिरा ने कांग्रेस पार्टी में 10 सूत्रीय कार्यक्रम पेश किया।

इस कार्यक्रम में बैंकों पर सरकार का नियंत्रण, राजा-महाराजाओं को मिलने वाली सरकारी मदद और न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण मुख्य बिंदु थे। 7 जुलाई 1969 को कांग्रेस के बेंगलुरु अधिवेशन में इंदिरा ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण का प्रस्ताव रखा।

इंदिरा के इस फैसले का तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने विरोध किया। इसके बाद इंदिरा ने मोरारजी देसाई का मंत्रालय बदलने का आदेश दे दिया। इससे नाराज होकर मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

19 जुलाई 1969 को इंदिरा ने एक अध्यादेश जारी किया और 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया। इसके बाद अप्रैल 1980 में 6 और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जैरी को आज ही के दिन 1941 में अपना नाम मिला था। दरअसल 1940 में “पुस गेट द बूट्स” नाम की एक कार्टून फिल्म में टॉम एंड जैरी पहली बार लोगों के सामने आए थे। ये फिल्म इतनी सफल हुई कि इसे बेस्ट एनिमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला। हालांकि इस फिल्म में दोनों कैरेक्टर का नाम जेस्पर और जिंक्स था।

जब ये मूवी फेमस हुई तो एनिमेटर्स ने दोनों कैरेक्टर को दूसरा नाम देने के बारे में सोचा। टॉम एंड जैरी को बनाने वाले विलियम हैना और जोसेफ बार्बेरा ने दोनों की जोड़ी को बढ़िया नाम देने वाले को 50 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की। एनिमेटर जॉन कार ने चूहे-बिल्ली की इस जोड़ी को टॉम एंड जैरी नाम दिया।

विलियम और जोसेफ को ये नाम पसंद आया। दोनों ने मिलकर ‘द मिडनाइट स्नैक’ नाम से दूसरी फिल्म बनाई। 19 जुलाई 1941 को ये फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में पहली बार चूहे और बिल्ली को टॉम एंड जैरी नाम दिया गया। आइए एक नजर जालते हैं देश और दुनिया में 19 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1545: अंग्रेजी युद्धपोत मैरी रोज सॉलेंट की लड़ाई के दौरान पोर्ट्समाउथ के बाहर डूब गया।
1702: किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
1702 : राजा चार्ल्स बारहवीं ने स्वीडिश सैनिकों पर कब्जा किया।
1763: बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1947: बर्मा के प्रधानमंत्री आंग सेन की रंगून में हत्या कर दी गई।
1860: पहला रेलवे कैनसस तक पहुंचाया गया।
1870: फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
1903 : फ्रांसीसी साइकिल चालक मौरिस गारिन ने पहला टूर डी फ्रांस जीता।
1926: फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1947: बर्मा के प्रधानमंत्री आंग सेन की रंगून में हत्या कर दी गई।
1952: इंग्लैंड के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए पूरी भारतीय क्रिकेट टीम 82 रन पर आउट हो गई।
1961: ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस ने फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स को फ्लाइट में मूवीज दिखाने की शुरुआत की।
1963: जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
1967: अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
1969 : भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1979: निकारगुआ की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
1980: मॉस्को में ओलिंपिक की शुरुआत हुई। अफगानिस्तान में सोवियत संघ की सेना के दखल से कई देशों ने इन खेलों का बहिष्कार किया।
1980: तुर्की के पूर्वप्रधान मंत्री निहट एरीम को इस्तांबुल में दो बंदूकधारियों ने जान से मार दिया।
1985: स्कूल टीचर क्रिस्टा मैकोलिफ को अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया। पहली बार किसी टीचर को अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया था। हालांकि जनवरी 1986 में मिशन पर जाने के दौरान ही चैलेंजर में विस्फोट से क्रिस्टा का निधन हो गया।
1997: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने उत्तरी आयरलैंड में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने 25 साल के अभियान को समाप्त करने के लिए स्थायी रूप से अपने युद्धविराम को फिर से शुरू किया।
2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2008: अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2010: कोलकाता में एक ट्रेन दुर्घटना में 63 लोगों की मौत हो गई।
2011: ईरान ने घोषणा की कि उसने यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए तेजी से परमाणु सेंट्रीफ्यूज स्थापित किया है।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago