Aaj ka Rashifal 18 July 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 18 जुलाई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में मंगल और राहु हैं। शुक्र मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में वक्री होकर गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–हालांकि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है लेकिन खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति सही है।
वृषभ–आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
मिथुन-आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलने का योग बन रहा है। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कर्क-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। सम्मानित होंगे कहीं आप। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है।
सिंह-आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या-आज के दिन कुंभ शादी-ब्याह तय हो सकता है। व्यापारिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
तुला-आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बन रहा है।
वृश्चिक-आज के दिन विद्यार्थियों के अति उत्तम समय है। प्रेम में लाभ मिलेगा। प्रेम में भरपूर सहयोग मिलेगा। लेखकों, कवियों के लिए बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
धनु-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है।
मकर-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। अपनों के साथ की वजह से जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कुंभ-आप लाभान्वित हो रहे हैं। कुटुम्बीजनों में वृद्धि हो रही है। धन का आगमन हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ समय है।
मीन-आपके लिए आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ समय है। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ दिख रहा है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा है। अत्यंत शुभ समय है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…