Aaj ka Rashifal 17 July 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 17 जुलाई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु मेष राशि में हैं। मिथुन राशि में सूर्य हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
वृषभ-आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान बहुत अच्छा है। सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है।
मिथुन–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।
कर्क–आज के दिन आपका रौब और रुआब बढ़ा रहेगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। चोट लग सकती है। एक दिन और पार करें। स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल समय रहेगा। प्रेम और संतान भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है।
सिंह–आज के दिन आपको जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है लेकिन ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।
कन्या–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
तुला–आज के दिन आपको राजसत्ता पक्ष में आपकी पहल रहेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है।
वृश्चिक–आपको स्थिति पहले से काफी सुधर गई है। अब भाग्य साथ देगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।
धनु–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन शासन-सत्ता पक्ष से पंगा न लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
मकर–आज के दिन आपकी स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर की स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सरकारी नौकरी के अच्छे संकेत हैं। बस निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया है।
कुंभ–आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। मुकदमे में जीत हासिल करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
मीन–आज के दिन आपकी स्थिति स्वास्थ्य के मामले में ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। चिंताकारी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…