Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन अमेरिका ने चांद पर भेजा था अपोलो-11, इसी में सवार होकर मून पर पहुंचे थे नील आर्मस्ट्रांग - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन अमेरिका ने चांद पर भेजा था अपोलो-11, इसी में सवार होकर मून पर पहुंचे थे नील आर्मस्ट्रांग

दिल्लीः दुनिया की दो ताकतवर शक्तियों अमेरिका और सोवियत संघ के बीच 1950 के बाद से ही स्पेस वॉर छिड़ चुकी थी। सोवियत संघ ने लूना मिशन के जरिए अंतरिक्ष में अपनी दखलअंदाजी बढ़ानी शुरू की। जनवरी 1966 में लूना-9 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड किया। ये कारनामा करने वाला वह पहला स्पेसक्राफ्ट था।

उधर, अमेरिका भी अब तक स्पेस में कई स्पेसक्राफ्ट भेज चुका था। 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी घोषणा कर चुके थे कि 60 के दशक के अंत तक अमेरिका चांद पर इंसान को भेजेगा। कैनेडी की इस घोषणा के बाद नासा मिशन की तैयारियों में लग गया। एक कठिन ट्रेनिंग के बाद नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस को इस मिशन के लिए चुना गया।
5 साल बाद टेस्टिंग के लिए 1966 में नासा ने अनमैन्ड स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में भेजा, लेकिन इसके अगले साल ही कैनेडी स्पेस सेंटर में भीषण आग लग गई और 3 एस्ट्रोनॉट की मौत हो गई। इसके बाद भी नासा अपने मिशन में जुटा रहा।

आखिरकार आज ही के दिन 1969 में अपोलो-11 स्पेसक्राफ्ट में नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस को कैनेडी स्पेस सेंटर से चांद के सफर पर भेजा गया। अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-11 ने उड़ान भरी। लाखों लोगों ने इस नजारे को टीवी पर देखा।

76 घंटे में स्पेसक्राफ्ट 2 लाख 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। 19 जुलाई को स्पेसक्राफ्ट चांद की ऑर्बिट में पहुंच गया। अगले दिन नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन ईगल मॉड्यूल के जरिए स्पेसक्राफ्ट से अलग हो गए और चांद की सतह पर जाने की तैयारी करने लगे।

उनके मॉड्यूल में केवल 30 सेकेंड का ईंधन ही बचा था और अभी भी दोनों चांद की सतह से दूर थे। दुनियाभर के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगीं थीं। 20 जुलाई को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर स्पेस सेंटर में वैज्ञानिकों को नील आर्मस्ट्रांग की तरफ से एक मैसेज मिला।

इस मैसेज में आर्मस्ट्रांग ने कहा, “हम लैंड कर चुके हैं।“ इसी के साथ पूरा अमेरिका खुशी से झूम उठा। चांद की सतह पर कदम रखते हुए आर्मस्ट्रांग ने कहा, “एक इंसान के लिए यह एक छोटा कदम है, लेकिन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक बड़ी छलांग है।“

इसके कुछ देर बाद एल्ड्रिन भी चांद की सतह पर उतरे। दोनों वहां करीब ढाई घंटे रहे। उन्होंने चांद की सतह पर अमेरिका का झंडा भी लगाया, कुछ फोटो खींचे, सतह से मिट्टी इकट्ठी की और 24 जुलाई को धरती पर वापस लौट आए।
नील आर्मस्ट्रांग के चांद पर कदम रखने की 52वीं वर्षगांठ पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस भी अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले हैं।

अब बात दुनिया का पहला न्यूक्लियर टेस्ट की करते हैं। 28 अक्टूबर 1942 को अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने मैनहट्टन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य एटॉमिक हथियार बनाना था। दरअसल अमेरिका को डर था कि जर्मनी गुपचुप तरीके से एटॉमिक हथियार बना रहा है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने 6000 से भी ज्यादा वैज्ञानिकों और आर्मी ऑफिसर की टीम को एटॉमिक वेपन बनाने के काम में लगाया और इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट मैनहट्टन नाम दिया गया। इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे थे वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपनहाइमर। उन्हें ‘फादर ऑफ एटॉमिक बम’ भी कहा जाता है। सालों की मेहनत के बाद वैज्ञानिकों ने प्लूटोनियम आधारित एक बम बना लिया था जिसे गैजेट नाम दिया गया। अब इस बम को टेस्ट करने के लिए एक ऐसी जगह की तलाश थी, जहां धमाके और धमाके के बाद रेडियोएक्टिव पदार्थों के फैलने से कम से कम नुकसान हो।

बड़े सोच-विचार के बाद लॉस एलामोस से 210 मील दूर अलामोगोर्डो नामक एक रेतीली जगह को टेस्ट साइट के लिए चुना गया। बम को रखने के लिए एक 100 फीट ऊंचा फायरिंग टॉवर बनाया गया। वैज्ञानिकों और बाकी लोगों को विस्फोट सुरक्षित तरीके से दिखाने के लिए बड़े-बड़े बंकर बनाए गए और किसी तरह की अनहोनी होने पर आर्मी को भी रेडी रखा गया।

12 जुलाई से बम के अलग-अलग हिस्सों को आर्मी वाहनों में टेस्ट साइट पर लाने का काम शुरू हुआ। 15 जुलाई तक बम को असेंबल कर दिया गया था। 16 जुलाई 1945 को सुबह 5.30 बजे धमाका हुआ। दुनिया ने इतना खतरनाक धमाका पहले कभी नहीं देखा था।

टेस्ट साइट पर 300 मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया और 21 किलो टन ऊर्जा पैदा हुई। इस टेस्ट ने एक नए एटॉमिक युग की शुरुआत की। अमेरिका के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन अगले ही महीने अमेरिका ने जापान पर एटम बम गिराकर इस उपलब्धि की विनाशकता से भी दुनिया का परिचय करवाया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1661: स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1779: जनरल एंथोनी वेन की अगुआई वाली अमेरिका की सेना ब्रिटिश सैनिकों से स्टॉनी पॉइंट पर कब्जा कर लिया।
1790: अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की।
1798: अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना।
1856: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1862: डेविड फर्रागुत अमेरिका की नौसेना में रियर एडमिरल के थेरेपी के लिए पदोन्नत होने वाले पहले व्यक्ति बने।
1894: जापान और इंग्लैंड ने आओकी-किम्बरली की संधि पर पर हस्ताक्षर किए।
1909: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्‍म हुआ।
1942: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
1942: अमेरिका ने फिनलैंड के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1945: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1950: फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
1951: एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1979: सद्दाम हुसैन इराक के राष्ट्रपति बने। इस पद पर लगातार 24 साल तक काबिज रहे।
1969: अपोलो-11 यान से चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने।
1979: सद्दाम हुसैन इराक के राष्ट्रपति बने। इस पद पर लगातार 24 साल तक काबिज रहे।
1981: भारत ने परमाणु परीक्षण किया।
1988: पडी एशडाउन ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट के नेता बने।
1990: फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोगों की मौत।
1990: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1991: यूक्रेन ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया।
1999: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के बेटे का एक विमान हादसे में निधन हो गया।
2006: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007:जापान के निगाटा तट पर 6.8 तीव्रता के आए भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए।
2007: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2009: आइसलैंड की संसद ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए वोट किया।
2010: अमेरिका में जन्मे मुस्लिम धर्मगुरु अनवर अल-अवलाकी को ‘ब्लैक लिस्ट’ में रखा गया।
2014: अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू किया।
2015: वैज्ञानिकों ने प्लूटाे ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।
2018: जुपिटर ग्रह के 12 नए चांद खोजे गए, इसके बाद जुपिटर के कुल चांद की संख्या 79 हो गई।

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

10 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago