Subscribe for notification
ट्रेंड्स

दहाड़ रहा है डॉलर और थर-थरा रहा है रुपया, जानें 1913 से आज तक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत

दिल्लीः मौजूदा समय में अमेरिकी डॉलर दहाड़ रहा है और चार एशियाई मुल्क की करेंसी थरथरा रही है। यानी भारतीय रुपया, पाकिस्तानी, नेपाली और श्रीलंका की करेंसी थर-थर कांप रही हैं। आपको बता दें भारतीय रुपया गुरुवार को 80 रुपये प्रति डॉलर के पार पहुंच गया। गुरुवार को भारतीय रुपया ने 80.08 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से कारोबार किया। मौजूदा समय में पौंड और यूरो पर भी डॉलर की दादागीरी चल रही है। एक साल में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 159.10 से 209.46 पर और नेपाली रुपया 117.70 से 127.66 पर पहुंच चुका है। श्रीलंका का रुपया तो एक साल में 196.55 से सीधे 360.82 रुपये पर पहुंच गया है।

आपको बता दें कि गुरुवार को एक अमेरिकी डॉलर अब 209.46 पाकिस्तानी रुपये के बराबर हो गया। वहीं, एक डॉलर में 127.66 नेपाली रुपया और 360.82 श्रीलंकन रुपया मिल रहा है। जबकि, गुरुवार को ही एक डॉलर की कीमत बढ़कर 80.08 रुपये के अब तक के उच्चतमन स्तर पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि 15 जुलाई 2021 को एक डॉलर 0.85 यूरो के बराबर था। आज के डेट में यह बढ़कर एक यूरो के बराबर हो गया है। एक साल पहले एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य  0.72 पौंड स्टर्लिंग के बराबर था और आज 0.84 है। यानी पौंड भी डॉलर के आगे पस्त है।

1947 से अब तक डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया

साल- 1 डॉलर से रुपया    साल    1 डॉलर से रुपया
1913 ——   0.09    1985    12.37
1925——    0.1     1986    12.61
1947——    4.16    1987    12.96
1948——    3.31    1988    13.92
1949——    3.67    1989    16.23
1950——    4.76    1990    17.5
1951——    4.76    1991    22.74
1952——-   4.76    1992    25.92
1953 ——   4.76    1993    30.49
1954——-   4.76    1994    31.37
1955——-   4.76    1995    32.43
1956——    4.76    1996    35.43
1957——    4.76    1997    36.31
1958——    4.76    1998    41.26
1959——    4.76    1999    43.06
1960——    4.76    2000    44.94
1961——    4.76    2001    47.19
1962——-   4.76    2002    48.61
1963——    4.76    2003    46.58
1964——    4.76    2004    45.32
1965——    4.76    2005    44.1
1966——    6.36    2006    45.31
1967——    7.5     2007    41.35
1968——    7.5     2008    43.51
1969——    7.5     2009    48.41
1970——    7.5     2010    45.73
1971 ——   7.49    2011    46.67
1972——    7.59    2012    53.44
1973——    7.74    2013    56.57
1974——    8.1     2014    62.33
1975——    8.38    2015    62.97
1976——    8.96    2016    66.46
1977 ——   8.74    2017    67.79
1978——    8.19    2018    70.09
1979  —–  8.13     2019    70.39
1980 —–   7.86   दिसंबर19    73.66
1981  —–  8.66   जनवरी20    71.29
1982 —–   9.46    मार्च’20    74.53
1983—–    10.1    जून’20    76.38
1984 —-   11.36   जुलाई 22   80.08

 

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

10 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

10 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

23 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

24 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

24 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago