Aaj ka Rashifal 06 July 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 06 जुलाई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में मंगल और राहु हैं। वृषभ राशि में शुक्र हैं। मिथुन राशि में सूर्य और बुध हैं। चंद्रमा कन्या, केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आप रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। फिर भी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय साबित होगा।
वृषभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी अच्छी है लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं करने से भी बचिएगा।
मिथुन–आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। राजसत्ता पक्ष में एक दबदबा कायम है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों क्षेत्रों में एक शुभ समय दिखाई दे रहा है।
कर्क–आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता का योग बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका बहुत बढ़िया है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा लेकिन किसी नए व्यापार की शुरुआत नहीं करिएगा।
सिंह–आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। कुटुम्बीजनों, धन में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है।
कन्या–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
तुला–आज के दिन आपके लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर अनायास मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक–आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
धनु–आज के दिन आपको व्यापारिक सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। अच्छा समय कहा जाएगा लेकिन मन को थोड़ा ठीक रखें। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- आज के दिन आपकी स्थिति ठीक है लेकिन घर की स्थिति ठीक नहीं है। घरेलू कलह बढ़ती जा रही है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। हर दृष्टि से शुभ समय दिख रहा है।
कुंभ–आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ होगा।
मीन–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरककी करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…