Subscribe for notification
ट्रेंड्स

50 प्रति सिलेंडर महंगा हुआ एलपीजी, जानें आपके शहर में कितनी है घरेलू रसोई गैस की कीमत

दिल्लीः महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को तेल कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। आज 6 जुलाई यानी बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपये का हो गया है। मुंबई में भी यह इतने ही रेट पर मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा। आपको बता दें कि एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा।

पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी (LPG)सिलेंडर 50 रुपये  महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।

आइए एक नजर डालते हैं देश के प्रमुख शहरों में  पहले के रेट  आज के रेट पर-

लेह    1249    1299
आईजोल    1155    1205
श्रीनगर    1119    1169
पटना    1092.5    1142.5
कन्या कुमारी    1087    1137
अंडमान    1079    1129
रांची    1060.5    1110.5
शिमला    1047.5    1097.5
डिब्रूगढ़    1045    1095
लखनऊ    1040.5    1090.5
उदयपुर    1034.5    1084.5
इंदौर    1031    1081
कोलकाता    1029    1079
देहरादून    1022    1072
चेन्नई    1018.5    1068.5
आगरा    1015.5    1065.5
चंडीगढ़    1012.5    1062.5
विशाखापट्टनम    1011    1061
अहमदाबाद    1010    1060
भोपाल    1008.5    1058.5
जयपुर    1006.5    1056.5
बेंगलुरू    1005.5    1055.5
दिल्ली    1003    1053
मुंबई    1002.5    1052.5

Delhi Desk

Recent Posts

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

2 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

2 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

2 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

3 days ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

3 days ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

3 days ago