Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज के ही दिन दुनिया में पहली बार लैब में हुआ था भेड़ का जन्म, वैज्ञानिकों में अमेरिकी सिंगर के नाम पर रखा था नाम - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज के ही दिन दुनिया में पहली बार लैब में हुआ था भेड़ का जन्म, वैज्ञानिकों में अमेरिकी सिंगर के नाम पर रखा था नाम

दिल्लीः 05 जुलाई इतिहास के पन्नों में एक ऐसी भेड़ को लेकर दर्ज है, जिसका लैब में हुआ था। वैज्ञानिकों ने इस भेड़ को क्लोनिंग के जरिए बनाया था। इस तरह पैदा होने वाली ये दुनिया की पहली प्रजाति थी। इस सफलता ने वैज्ञानिकों को उत्साह से भर दिया और इसके बाद अलग-अलग प्रजातियों की क्लोनिंग की गई।

वैज्ञानिक कई सालों से क्लोन बनाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। दरअसल क्लोनिंग एक बेहद जटिल प्रक्रिया होती है और इससे पहले वैज्ञानिक कई बार ऐसा करने की कोशिश कर चुके थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अबकी बार वैज्ञानिकों ने एक भेड़ का क्लोन बनाने की सोचा। इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिली रोजलिन इंस्टीट्यूट के सर इयन विल्मट को। ये प्रोजेक्ट इतना अहम था कि सर विल्मट ने अपनी टीम में अलग-अलग वैज्ञानिकों, एम्ब्रोयोलोजिस्ट, वेटनरी डॉक्टर और स्टाफ को शामिल किया और पूरा प्रोजेक्ट बेहद गोपनीय रखा गया।

एक सफेद भेड़ के शरीर में से बॉडी सेल निकाली गई और एक दूसरी भेड़ के शरीर में से एग सेल निकाली गई। इन दोनों सेल को न्यूक्लियर ट्रांसफर के जरिए फ्यूजन करवाया गया और एक तीसरी भेड़ के गर्भाशय में डाला गया। तीसरी भेड़ की भूमिका बस इस बच्चे को अपने पेट में पालने की थी बिल्कुल एक सरोगेट मदर की तरह।

वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई और आज ही के दिन 1996 में भेड़ का जन्म हुआ। वैज्ञानिक जगत के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि थी। कहा जाता है कि भेड़ का नाम ‘डॉली’ अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस डॉली पार्टन के नाम पर रखा गया था। इसकी वजह ये थी कि डॉली पार्टन काफी हष्ट-पुष्ट थीं और क्लोन से जो भेड़ पैदा हुई थी, वो भी उनकी तरह ही थी।

ये भेड़ पैदा तो हो गई थी, लेकिन अभी तक दुनिया की नजरों से दूर थी। इसे 7 महीने बाद 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने लाया गया। जब दुनिया को इस बात की खबर लगी तो डॉली रातोंरात स्टार बन गई। भेड़ में डॉली के बारे में पता लगाने के लिए दुनियाभर से 3 हजार से भी ज्यादा फोन आए।

डॉली ने 2 साल की उम्र में अपने पहले मेमने को जन्म दिया जिसका नाम बोनी रखा गया। उसके बाद डॉली ने एक बार जुड़वां और एक बार ट्रिपलेट को जन्म दिया। सितंबर 2000 में जब डॉली ने अपने आखिरी मेमने को जन्म दिया तब पता चला कि डॉली को लंग कैंसर और अर्थराइटिस है। डॉली लंगड़ा कर चलने लगी और उसकी सेहत धीरे-धीरे गिरती गई।

जब डॉली की तकलीफें बढ़ने लगीं तो वैज्ञानिकों ने डॉली को मारने का फैसला लिया ताकि उसे तकलीफ भरी जिंदगी से छुटकारा मिल सके। 14 फरवरी 2003 को डॉली को युथ्नेशिया (इच्छामृत्यु) से मार दिया गया।

डॉली वैज्ञानिक जगत के लिए एक करिश्मा थी लिहाजा रोजलिन इंस्टीट्यूट ने डॉली के शव को नेशनल म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड को डोनेट कर दिया। आप आज भी डॉली को इस म्यूजियम में देख सकते हैं।

डॉली की सफल क्लोनिंग के बाद वैज्ञानिकों के लिए दूसरों जानवरों की क्लोनिंग के रास्ते खुल गए। बाद में सूअर, घोड़े, हिरण और बैलों के क्लोन भी बनाए गए। इंसानों के क्लोन भी बनाने की कोशिश की गई लेकिन इंसानों की जटिल बनावट की वजह से ये प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सका।

दुनियाभर के वैज्ञानिक जानवरों की लुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए भी क्लोनिंग का इस्तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों ने जंगली बकरी की खत्म हो चुकी प्रजाति को बचाने के लिए एक बार उसका क्लोन बनाया था मगर उस क्लोन की मौत भी लंग की बीमारी से हो गई थी।

1946 में आज ही के दिन पहली बार दुनिया ने किसी मॉडल को बिकनी पहने देखा था। इस बिकनी को मैकेनिकल इंजीनियर लुईस रिअर्ड ने डिजाइन किया था। लुईस की मां की कपड़ों की दुकान थी, इसी वजह से कभी-कभी वे भी अपनी मां के कामों में हाथ बंटाते थे।

दरअसल बिकनी किसने बनाई इसको लेकर भी मतभेद हैं। मई 1946 में फ्रांस के फैशन डिजाइनर जैक हैम ने ‘एटम’ नाम से एक गारमेंट बनाया था, जिसे लेकर उनका दावा था कि ये दुनिया का सबसे छोटा स्विमसूट है। उन्होंने पदार्थ की सबसे छोटी इकाई एटम के नाम पर इस गारमेंट को एटम नाम दिया था।

लेकिन 5 जुलाई 1946 को लुईस रिअर्ड ने मॉडर्न बिकनी को पेश किया। उन्होंने बिकनी के बारे में बताते हुए कहा कि ये दुनिया के सबसे छोटे स्विमसूट से भी छोटी है। बिकनी को बिकनी नाम दिए जाने के पीछे भी एक वजह है। दरअसल प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड पर बिकनी एटोल नाम से एक जगह है। 1946 से 1958 के दौरान अमेरिका ने यहां कई न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। लुईस को इसी वजह से इस जगह का नाम याद था और उन्होंने अपने गारमेंट को बिकनी नाम दिया।

लुईस ने बिकनी बना तो ली थी, लेकिन एक बड़ी समस्या इसे पेश करने के लिए मॉडल ढूंढने की थी। दरअसल उस समय कोई भी मॉडल इतने कम कपड़े पहनकर लोगों के सामने आने को तैयार नहीं थी। लुईस ने इसके लिए कई मॉडल से बात की लेकिन सभी ने बिकनी पहनने से मना कर दिया। आखिरकार 19 साल की मिशलिन बर्नार्डिनी इस काम के लिए तैयार हुईं। मिशलिन एक क्लब में डांसर थीं और उन्हें बिकनी पहनने में कोई परेशानी नहीं थी।

कहा जाता है कि बिकनी फोटोशूट के बाद मिशलिन इतनी फेमस हुईं कि उनके फैंस ने उन्हें 50 हजार लेटर लिखे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

2013: इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1658: मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1687: न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी ऑफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया। इसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी।
1811: वेनेजुएला ने स्पेनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की।
1841: थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपने पहले रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
1848: हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
1922: नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
1924: ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1954: बीबीसी ने पहला टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया।
1962: अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।
1962: फ्रांस ने अल्जीरिया को स्वतंत्र किया।
1968: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1969: टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री की हत्या कर दी गयी।
1952: लंदन में आखिरी बार ट्राम चलाई गई।
1975: अमेरकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत बने।
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।
1981: राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
1986: गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित।
1994: इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।
1998: पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
1998: टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया।
1999: अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा की।
2004: इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
2008: नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
2013: इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

 

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago