Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः अंग्रेजों के खिलाफ लिखने को लेकर आज के ही दिन तिलक को किया गया था गिरफ्तार - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः अंग्रेजों के खिलाफ लिखने को लेकर आज के ही दिन तिलक को किया गया था गिरफ्तार

दिल्लीः जज किंग्सफोर्ड को निशाना बनाकर 30 अप्रैल 1908 को खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चंद चाकी ने एक बम विस्फोट किया था। हमले में किंग्सफोर्ड बच गए, लेकिन दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत हो गई। अंग्रेजों ने उसी शाम खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर लिया और उन पर मुकदमा चलाया गया।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इन दोनों क्रांतिकारियों के पक्ष में अपने अखबार ‘केसरी’ में लेख लिखा। इसी वजह से 3 जुलाई 1908 को अंग्रेजों ने तिलक को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई और जेल में डाल दिया गया। जेल में रहने के दौरान ही तिलक ने 400 पन्‍नों की किताब गीता रहस्‍य भी लिखी।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 23 जुलाई 1856 को जन्मे तिलक आधुनिक कॉलेज शिक्षा पाने वाली पहली भारतीय पीढ़ी में से थे। उन्होंने कुछ समय तक स्कूल और कॉलेजों में गणित पढ़ाया। तिलक मानते थे कि अंग्रेजी शिक्षा भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है, इसलिए उन्होंने दक्कन शिक्षा सोसाइटी की स्थापना की, ताकि भारतीयों को अच्छी शिक्षा दी जा सके।

लोकमान्य तिलक ने मराठी में ‘मराठा दर्पण’ और ‘केसरी’ नाम से दो अखबार शुरू किए थे, जिनमें वे अंग्रेजी शासन की क्रूरता के खिलाफ लिखा करते थे। ये दोनों ही अखबार लोगों में काफी पसंद किए जाते थे। लोकमान्य तिलक के प्रयासों से ही महाराष्ट्र में गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव को सामाजिक उत्सव का रूप मिला। इन त्योहारों के जरिए जनता को अंग्रेजों के अन्यायों के विरुद्ध जागरूक किया जाता था।

1896-97 में महाराष्ट्र में प्लेग महामारी फैली और इस दौरान तिलक ने खुद को राहत कार्यों में झोंक दिया, लेकिन वे महामारी के दौरान ब्रिटिश शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से सख्त नाराज थे। इसके लिए उन्होंने अखबार में एक लेख लिखा, “जिसमें गीता की पंक्तियों के जरिए कहा गया था कि जुल्म करने वालों को बेकसूर नहीं माना जा सकता।“

कहा जाता है कि उनके इस लेख से प्रेरित होकर चापेकर बंधुओं ने वाल्टर चार्ल्स रैंड की हत्या कर दी थी। ब्रिटिश सरकार ने तिलक को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

1914 में जेल से रिहा होने के बाद तिलक ने 1916 में एनीबेसेंट के साथ होम रूल लीग की स्थापना की। इस आन्दोलन का उद्देश्य भारत में स्वराज स्थापित करना था। होम रूल आन्दोलन के दौरान बाल गंगाधर तिलक को काफी प्रसिद्धी मिली, जिस कारण उन्हें लोकमान्य की उपाधि मिली। देश के इस महान नेता ने 01 अगस्त 1920 को अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि महात्मा गांधी ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता की उपाधि दी थी।

18वीं शताब्दी की शुरुआत में ही यूरोप में कई सेविंग बैंक खोले जा चुके थे और लाखों लोग उनकी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे। जब अमेरिका के लोगों ने इन बैंकों का फायदा देखा, तो उन्होंने भी इसी तरह का बैंक अमेरिका में खोलने की तैयारी की।

आज ही के दिन साल 1819 में अमेरिका के पहले सेविंग बैंक की शुरुआत हुई थी। ये अमेरिका का चौथा सार्वजनिक बैंक था। शुरुआत में अखबारों में इसे गरीबों का बैंक कहकर प्रचारित किया गया। इस बैंक को खोलने का उद्देश्य समाज के निचले तबके को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना और उनकी सेविंग को सुरक्षित करना था।

इस बैंक की शुरुआत का श्रेय थॉमस एडी को जाता है। थॉमस ने 25 नवंबर 1816 को इस बारे में पहली मीटिंग की। कई मीटिंग के बाद बैंक का एक लिखित संविधान तैयार किया गया और बैंक को सेविंग बैंक ऑफ न्यूयॉर्क नाम दिया गया।

बैठकों में तय किया गया कि 5 से 50 डॉलर तक के डिपॉजिट पर 5 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा। इससे ज्यादा की राशि पर ब्याज दर 6 फीसदी होगी। ग्राहकों को एक डायरी दी जाती थी जिसमें लेनदेन का सारा हिसाब-किताब होता था। आज ही के दिन 1819 में बैंक की शुरुआत हुई।

बैंक को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और महीनेभर में ही करीब 1 हजार अकाउंट खुल गए। कहा जाता है कि सिविल वॉर के दौरान जब अमेरिका के बाकी बैंक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, तब भी इस बैंक में 11 मिलियन डॉलर का बैलेंस था।

1982 में इस बैंक को बफैलो सेविंग बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया। 1991 में ये बैंक दिवालिया हो गया और सरकार ने इसे दो कंपनियों को बेच दिया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 03 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1661: पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
1720: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1751: स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल।
1760: मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1767: पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई।
1778: पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819: अमेरिका में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1876: मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा किया।
1883: महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म हुआ।
1884: स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।
1886: न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1897: इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1908: ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।
1928: लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1934: बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया
1941: भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
1951: न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
1962: फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1962: अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
1971: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
1979: दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1990: मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत।
1996: हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन।
2004: बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया।
2011: 118 वां विम्बलडन महिला टेनिस: पेट्रा क्वितोवा ने मारिया शारापोवा को (6-3 6-4)से हराया।
2012: इराक में बम विस्फोट से 25 की मौत, 40 घायल।
2013: मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2018: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago