Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 02 July 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 02 जुलाई 2022  है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और राहु हैं। बुध और शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। मीन राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

मेष-
आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बहुत अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है लेकिन शुभता बरकरार रहेगी।

वृषभ-आज के दिन आपको व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। धन का आगमन बना रहेगा। एक शुभ समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापारिक स्थिति सब ठीक है।

मिथुनआज के दिन कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। रौब और रुआब बना रहेगा। राजसत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टि से शुभ समय है।

कर्कआज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भरपूर सहयोग देगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी।

सिंहआज के दिन आपका मन व्‍यथित रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। प्रेम और संतान को लेकर मन व्‍यथित रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य भी करीब-करीब ठीक रहेगा।

कन्‍याआज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

तुलाआज के दिन आपको शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। पिता का साथ होगा। व्‍यापारिक समस्‍याएं दूर होंगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है।

वृश्चिकआज के दिन भाग्‍यवश कुछ काम होगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है।

धनुआपके लिए आज के दिन जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मकरआज के दिन आपके लिए भरपूर आनंददायक समय है। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अद्भुत समय है। बड़ा आनंददायक समय है।

कुंभआज के दिन आपके शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। आपकी विजय होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी।

मीनआज का दिन लिखने-पढ़ने के लिए बढ़िया समय है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक से भी शुभ समय है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here