पुरीः ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकल रही है। इस मौके पर मंदिर की रसोई में लाखों लोगों का प्रसाद बनेगा। आपको बता दें कि ये दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है, जहां हर रोज करीब 1 लाख लोगों का खाना बनता है। यहां भगवान को हर दिन 6 वक्त का भोग लगाया जाता है, जिसमें 56 तरह के पकवान शामिल होते हैं। भगवान जगन्नाथ का प्रसाद बनाने के लिए 240 चूल्हों का इस्तेमाल किया जाता है। भोग के बाद ये महाप्रसाद मंदिर के पास ही मौजूद आनंद बाजार में बिकता है।

आपको बता दें कि जगन्नाथ मंदिर की रसोई 11वीं शताब्दी में राजा इंद्रवर्मा के समय शुरू हुई थी। उस समय पुरानी रसोई मंदिर के पीछे दक्षिण में थी। मौजूदा रसोई 1682 से 1713 ई के बीच उस समय के राजा दिव्य सिंहदेव ने बनवाई थी। तब से इसी रसोई में खाना बनाया जा रहा है।

यहां कई परिवार पीढ़ियों से सिर्फ खाना बनाने का ही काम कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग महाप्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। क्योंकि इस रसोई में बनने वाले शुद्ध और सात्विक खाने के लिए हर दिन नया बर्तन इस्तेमाल करने की परंपरा है।

आपको बता दें कि जगन्नाथ मंदिर एक्ट के मुताबिक, मंदिर के फोटो-वीडियो किसी भी मीडिया या सोशल मीडिया में पब्लिश नहीं कर सकते। इसलिए कुछ फोटो ओडिशा गवर्नमेंट की तरफ से जारी मैगजीन से ली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here