Aaj ka Rashifal 29 June 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 14 सितंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में मंगल और राहु हैं। वृषभ राशि में शुक्र और बुध हैं। मिथुन राशि में सूर्य और चंद्रमा हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में हैं। मीन राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।
मेष–आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई सुखद स्थिति पैदा हो सकती है।
वृषभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन किसी तरह से कोई निवेश नहीं करिएगा अन्यथा पैसा डूब सकता है। किसी को रुपए-पैसे न दें। नुकसान हो सकता है। अपने कुटुम्बीजनों के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
मिथुन–आज के दिन आपका मन कभी बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी बहुत निराश। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ समय दिख रहा है।
कर्क–आज के दिन आपका ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें।
सिंह–आज के दिन आपको आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
कन्या–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है, लेकिन नई शुरुआत न करें।
तुला–आज के दिन आपको यात्रा में कष्ट की आशंका है। मान-सम्मान पर ध्यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।
वृश्चिक–आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चलेगा।
धनु–आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा है लेकिन कोई नई शुरुआत करने का समय नहीं है।
मकर–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार बहुत सुधर चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई सुखद स्थिति बनती दिख रही है।
कुंभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थीगण अभी थोड़ा सा रुक कर कोई भी नई शुरुआत करें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
मीन–आज के दिन गृहकलह के संकेत हैं। घर में थोड़ा निगेटिव वातावरण बना रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन थोड़ा सा नकारात्मक असर हो सकता है। व्यापार और प्रेम की स्थिति लगभग सही है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…