Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
जर्मनी में भारतीयों के बीच बोले मोदी, 47 साल पहले आज के ही दिन हुई थी डेमोक्रेसी को कुचलने की कोशिश - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

जर्मनी में भारतीयों के बीच बोले मोदी, 47 साल पहले आज के ही दिन हुई थी डेमोक्रेसी को कुचलने की कोशिश

म्यूनिखः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि लोकतंत्र में मुश्किल से मुश्किल हालात में बड़े- बड़े लक्ष्य हासिल करने की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत अपने सपनों को सिद्ध करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख के ऑडी डोम सभागार में यूरोप के विभिन्न हिस्सों से आये प्रवासी भारतीयों के एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गई। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 33 मिनट के अपने संबोधन में भारत की विकास यात्रा और सरकार की विभिन्न पहलों और उनकी सफलता का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने भारत की कामयाबी में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत की सफलता का ब्राण्ड एम्बेसेडर बताया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत आपातकाल का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा, “आज का दिन एक और वजह से भी जाना जाता है। आज 26 जून है। जो लोकतंत्र हमारा गौरव है, जो लोकतंत्र हर भारतीय के डीएनए में है, आज से 47 साल पहले इसी समय उस लोकतंत्र को बंधक बनाने, लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। आपातकाल एक काले धब्बे की तरह है। ऐसी हरकतों पर लोकतांत्रिक परंपराएं भारी पड़ीं।“ उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत लोकतंत्र की जननी है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के म्यूनिख में हैं। मोदी के भाषण से पहले राष्ट्रगान हुआ। भाषण के दौरान मोदी ने सबसे पहले पूछा- कैसे हैं आप सब। मुझे बताया गया कि आप में कई लोग बहुत लंबा सफर करके आए हैं। मैं आप सभी में भारत की एकता और बंधुत्व का दर्शन कर रहा हूं। आपका यह स्नेह मैं कभी नहीं भूल सकूंगा। जो लोग हिंदुस्तान में यह देख रहे होंगे, उनका भी सीना गर्व से भर गया होगा।

उन्होंने कहा कि आज भारत का हर गांव खुले में शौच से मुक्त है। हर गांव में बिजली है। 99 फीसदी लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस है। हर परिवार बैंकिंग से जुड़ा है। हर गरीब को पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है। हर महीने एवरेज 5 हजार पैट्रन फाइल होते हैं। यह लिस्ट बहुत लंबी है। मैं बोलता जाऊंगा तो आपके डिनर का टाइम हो जाएगा।

मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें-

  • कोई देश जब समय लेकर सही फैसले करता है, तो उसका तेजी से विकास होता है। 21वीं सदी का भारत पीछे रहने वालों में नहीं है, बल्कि औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वाला है। आईटी सेक्टर में हमने परचम लहराया है। 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। भारत में डेटा सबसे सस्ता है।
  • आरोग्य सेतु से 22 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। 12 से 15 लाख ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक हो रहे हैं। ड्रोन से फर्टिलाइजर का छिड़काव हो रहा है। स्वामित्व योजना में ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है।
  • आज का भारत- होता है, चलता है और ऐसा ही चलेगा। उस मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज के भारत की पहचान है। करना है और करना ही है। इस संकल्प के साथ चल रहा है। भारत तत्पर और अधीर है विकास के लिए। संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अधीर है।
  • हम अपने आप में भरोसा करते हैं। इसलिए पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और नए लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। आज भारत में 90 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। 95 फीसदी को पहला डोज लग चुका है। लोग कह रहे थे कि इस काम में 15 साल लग जाएंगे। हम 1.96 करोड़ वैक्सीन डोज लगा चुके हैं। हमारे वैक्सीन ने दुनिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई है।
  • 2015 में स्टार्टअप वर्ल्ड में भारत को कोई नहीं जानता था। आज हम तीसरे नंबर पर हैं। हम दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरर हैं।
  • दुनिया हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है। हमारी पॉलिसी साफ है। पांच साल बाद हमें कहां पहुंचना है, यह भी तय है। 25 साल का आत्मनिर्भरता का रोडमैप भी तैयार है।
  • वो दिन चले गए, जब दुनिया में कुछ होता था तो हम रोना रोते थे। हम अब रोना रोने वाला देश नहीं है। हम अब समाधान देते हैं। योग की ताकत क्या है, आप सब जानते हैं। पूरी दुनिया को नाक पकड़वा दी है।
  • पहली बार मातृभाषा में इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई हो रही है। नई एजुकेशन पॉलिसी में ग्लोबल पार्टनरशिप की बहुत गुंजाइश है। आप इंडिया की सक्सेस स्टोरी भी हैं, और सफलताओं के ब्रांड एंबेसेडर भी। आप राष्ट्रदूत हैं।

 

इस दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान एक भारतीय से शादी करने वाली जर्मन लड़की ने पति के साथ मोदी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस लड़की ने प्रधानमंत्री से हिंदी में पूछा- आप कैसे हैं? फिर गुजराती में पूछा- केम छो (आप कैसे हैं)। मोदी इस अंदाज पर खुश नजर आए। उन्होंने इस लड़की से कहा- आपने हिंदी भी सीख ली।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago