Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन हुआ था एयर इंडिया के विमान में बम विस्फोट, 329 लोगों की गई थी जान - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन हुआ था एयर इंडिया के विमान में बम विस्फोट, 329 लोगों की गई थी जान

दिल्लीः 23 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं में जिन घटनाओं का जिक्र सबसे पहले करने की जरूरत है, उनमें से एक घटना आतंकवाद, दूसरी घटना दुर्घटना और तीसरा घटना आधुनिक शासन पद्धति के पवित्र स्थल माने जाने वाले संसद की स्थापना से जुड़ी हुई है। तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं आतंकवाद से संबंधित घटना की।

23 जून 1985 को कनाडा के टोरंटो के पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एअर इंडिया के विमान ‘कनिष्क’ ने उड़ान भरी। ये विमान टोरंटो से मुंबई आ रहा था और रास्ते में मॉन्ट्रियल, लंदन और दिल्ली में इसे रुकना था। विमान अगले दिन अपने पहले स्टॉप मॉन्ट्रियल में रुका और यहां से लंदन के लिए उड़ान भरी। विमान यूरोप की सीमा में दाखिल हुआ और अगले 45 मिनट में लंदन पहुंचने वाला था, लेकिन इससे पहले ही अटलांटिक सागर के ऊपर उसमें जोरदार धमाका हुआ और जलता हुआ विमान सागर में गिर गया। इस घटना में विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई।

इस घटना में मारे गए कुल 329 लोगों में से 268 कनाडा, 27 इंग्लैंड, 10 अमेरिका और 2 भारत के नागरिक थे। जहाज के क्रू में शामिल सभी 22 भारतीय भी मारे गए। केवल 132 लोगों के शव ही समुद्र से निकाले जा सके।
भारत और कनाडा ने इस घटना की जांच शुरू की जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि विमान में विस्फोटकों से भरा एक बैग रखा था, जिसमें धमाका होने की वजह से विमान हादसे का शिकार हुआ।

एजेंसियों ने इस हमले के पीछे उग्रवादी सिख संगठन बब्बर खालसा को जिम्मेदार ठहराया। जांच में ये भी पता चला कि विमान में कोई एम सिंह नामक यात्री को सवार होना था, लेकिन वह सवार नहीं हुआ। केवल उसका सामान ही विमान में लोड किया गया। उसी सामान में विस्फोटक था। एजेंसियों को आज तक नहीं पता कि ये एम सिंह कौन था।

पांच महीने बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक था तलविंदर सिंह परमार और दूसरा इंदरजीत सिंह रेयात। हालांकि तलविंदर पर आरोप सिद्ध नहीं हो सके और वह रिहा हो गया। इंदरजीत सिंह रेयात को साल 2003 में 5 साल की सजा सुनाई गई। उसको बम बनाने से लेकर उसकी टेस्टिंग और हत्या जैसे कई आरोपों में दोषी पाया गया।

आतंकवादियों का प्लान एअर इंडिया के एक और विमान में विस्फोट करने का था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। आतंकवादियों ने इसी तरह का एक बम वैंकुवर से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट 301 को निशाना बनाने के लिए रखा था। ये बम वैंकुवर से टोक्यो के एयरपोर्ट पर पहुंचा और एक विमान से दूसरे विमान में सामान ट्रांसफर करते वक्त ही फट गया। इस हादसे में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी मारे गए। रेयात को इस मामले में भी 10 साल की सजा सुनाई गई।

कहा जाता है कि ये दोनों हमले ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए किए गए थे। 1984 में भारतीय सेना ने अमृतसर के सिख मंदिर में खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले को मार गिराया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश के बाद ये ऑपरेशन शुरू हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन ने सिखों में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ गुस्सा भर दिया था और उसी साल उनके दो सिख बॉडीगार्ड ने उनकी हत्या कर दी थी।

अब बात करते हैं दुर्घटना की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बेटे थे – संजय और राजीव। राजीव को राजनीति में कोई खासी दिलचस्पी नहीं थी, इसीलिए वे राजनीति से जुड़े ज्यादातर फैसलों में कम ही शामिल होते थे। इसके उलट संजय गांधी हर मसले पर अपनी मां के साथ चर्चा किया करते थे।

कहा जाता है कि अगर संजय गांधी जिंदा होते तो अपनी मां इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत उन्हीं को मिलती। संजय गांधी को राजनीति में दिलचस्पी तो थी ही, इसके साथ ही साथ संजय एक मंझे हुए पायलट भी थे और उन्हें विमान उड़ाने का बेहद शौक था।

कहा जाता है कि संजय गांधी विमान को भी कार की तरह चलाते थे। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक खास विमान पिट्स S2A भारत मंगवाया था। ये विमान हवा में कलाबाजियां दिखाने के लिए मशहूर था। संजय ने इस विमान में पहली बार 21 जून को दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अगले ही दिन संजय ने इंदिरा गांधी और मेनका गांधी को भी इस विमान भी बैठाकर आसमान की सैर कराई।

23 जून 1980 के दिन संजय दिल्ली फ्लाइंग क्लब के पूर्व इंस्ट्र्क्टर सुभाष सक्सेना के साथ विमान उड़ाने पहुंचे। सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर विमान ने टेकऑफ किया। दोनों हवा में कलाबाजियां दिखा रहे थे, तभी विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया।

विमान तेजी से नीचे गिरने लगा और कुछ ही सेकेंड में जमीन से टकराकर चकनाचूर हो गया। विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ संजय गांधी पड़े थे और सुभाष सक्सेना के दोनों पैर विमान के मलबे में दब गए थे। फौरन एयरपोर्ट से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आई।

पीछे-पीछे इंदिरा गांधी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इंदिरा गांधी खुद एंबुलेंस में सवार होकर साथ ही अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों ने सुभाष सक्सेना और संजय गांधी दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अब बात आधुनिक शासन पद्धति लोकतंत्र के पवित्र स्थल संसद की करते हैं। आज ही के दिन साल 930 में आइसलैंड में दुनिया की पहली संसद को शुरू किया गया था। इसे आल्थिंग कहा जाता है। ये संसद आज भी काम करती है और इसे दुनिया की सबसे पुरानी संसद माना जाता है।

उस समय आइसलैंड के छोटे-छोटे वंशों के लोग इस जगह पर आकर चर्चा करते थे। धीरे-धीरे यहां लोगों की संख्या बढ़ने लगी और एक लॉ काउंसिल का गठन किया गया। ये काउंसिल नए कानून बनाती, विवादों का निपटारा करती और लोगों को न्याय दिया करती थी।

हर साल जून में एक असेंबली सेशन भी आयोजित किया जाता था, जो 2 हफ्ते तक चलता था। इस सेशन में सभी लोग शामिल हो सकते थे। हर फैसला बहुमत के आधार पर लिया जाता था। एक बड़े से पत्थर पर बैठकर, जिसे ‘रॉक ऑफ लॉ’ कहा जाता था, एक आदमी नई योजनाओं और फैसलों को आम लोगों को सुनाता था।

इस दौरान आइसलैंड पर नॉर्वे और डेनमार्क का कब्जा भी हुआ और आल्थिंग में कई बदलाव भी हुए। साल 1800 में डेनमार्क के राजा ने इसे बंद कर दिया और इसकी जगह एक हाईकोर्ट की स्थापना की गई, लेकिन 1843 में इसे दोबारा शुरू किया गया।

1844 में संसद के लिए पहले चुनाव हुए। उस समय वोट देने का अधिकार 25 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को ही था, लेकिन साल 1915 में महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार दिया गया। फिलहाल इसी संसद से आइसलैंड का सारा कामकाज चलता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1661- ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के रूप में बम्बई (मुंबई) को ब्रिटेन को सौंप दिया।
1757- पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की पराजय।
1761- मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
1810- बाॅम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1868- क्रिस्¬टोफर एल शोल्¬स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1894- इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की स्थापना की गई।
1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन।
1956- जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
1961- आर्कटिक संधि लागू की गई। इस संधि के मुताबिक आर्कटिक महाद्वीप का उपयोग केवल वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है।
1980- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।
1985- एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।
1992- न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
1994- संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
1994- उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।
1996- शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2003- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी ने चीन का दौरा शुरू किया।
2008- टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।
2013- निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।
2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 और विरोध में 48.1 प्रतिशत मत पड़े।
2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुये।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

9 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

1 day ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago