Aaj ka Rashifal 20 June 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 20 जून 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और बुध वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि और चंद्रमा विषयोग बनाकर कुंभ राशि में चल रहे हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। फिर भी मन परेशान रहेगा इन सारी चीजों को लेकर। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुन-आज के दिन आपके मान-सम्मान पर बात बन आएगी। यात्रा में कष्ट होगा। रुका हुआ काम संघर्ष के साथ चलना शुरू करेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है।
कर्क-आपके लिए एक और दिन जोखिम भरा है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकती हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका सुखद दिख रहा है।
सिंह-आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको भी हड्डियों की तकलीफ हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे काम चलता रहेगा।
कन्या-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा।
तुला-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावुक मन से कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक- आज के दिन घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
धनु-आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम दिखाई दे रहा है। है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
मकर-आज के दिन आप इस बात का ध्यान रखे कि आपकी वाणी अनियंत्रित न होने पाए। आज के दिन किसी को रुपए-पैसे न दें, लौट के आने में मुश्किल होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-आज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत सुंदर है। प्रेम और संतान की स्थिति भरपूर अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन-आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा चिंताकारी दिन रहेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…