दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है। जी हां इस दौरान सरकार की दस लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुद की है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पिछले कई साल से सरकारी पदों पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं।
पीएमओ की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राउंड में सोने का 40 हजार पद भरे जाएंगे। आपको बता दें कि सेना में दो साल से भर्ती नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केवल रेलवे में ही करीब तीन लाख पद खाली पड़े हैं। रेलवे में 15,07694 स्वीकृत पद हैं, जबकि भरे गए पदों की संख्या 12,70399 हैं। इसी तरह डाकतार विभाग में करीब 90 हजार पद खाली हैं। रेवेन्यू विभाग में करीब 75 हजार पद खाली हैं। रक्षा (सिविल) में करीब ढाई लाख पद खाली हैं। इसी तह होम मिनिस्ट्री में करीब एक लाख 30 हजार पद खाली पड़े हैं।
उधर, विपक्ष का आरोप रहा है कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। आपको बता दें कि पिछले साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे। केंद्र सरकार के विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार भरे हुए थे। 2016-17 से 2020-21 के दौरान एसएससी में कुल 2,14,601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। साथ ही आरआरबी (RRB) ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी। वहीं यूपीएससी (UPSC) ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया।
देश में बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83% पर पहुंच गई। इससे पहले मार्च में यह 7.60% पर थी। CMIE के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2022 में शहरी बेरोजगारी की दर 9.22% और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह 7.18% रही। CMIE के मुताबिक 2021 में मई में बेरोजगारी दर 11.84% पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और जनवरी 2022 में यह 6.57% पर आई थी।
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…
दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…
दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…