लखनऊः उत्तर प्रदेश में पुलिस अब एक्शन में है। जुमे की नमाज के बाद उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी मामले में 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उधर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने शनिवार दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें गिरफ्तार पुलिस उपद्रवियों पर हवालात में डंडे बरसाती नजर आ रही है। इसके साथ ही शलभ ने ट्विटर पर लिखा, “बलवाइयों को “रिटर्न गिफ़्ट!”
सहारनपुर में 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार करके थाना कोतवाली में रखा गया था। ऊपर लगा वीडियो इसी थाने का है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी हवालात के अंदर उपद्रवियों पर डंडे बरसा रहे हैं। हालांकि, सहारनपुर के एसएसपी (SSP) यानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से इस वीडियो के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा ‘I don’t know about the video’ यानी उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, अब इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…