Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन आज के ही दिन भारत ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर पहली बार टेस्ट मैच में दर्ज की थी जीत - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन आज के ही दिन भारत ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर पहली बार टेस्ट मैच में दर्ज की थी जीत

दिल्लीः आज के ही दिन 1986 में भारत ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड पर पहली बार टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी। तत्कालीन भारतीय कप्तान कपिल देव ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर ये ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इससे पहले लॉर्ड्स पर खेले गए 10 मैचों में से भारत को 8 में हार मिली और 2 ड्रॉ हुए थे।

भारत ने इस सीरीज से पहले विदेशी धरती पर कुल 105 टेस्ट मैच खेले थे जिनमें से 51 मैच टीम हार चुकी थी, 44 ड्रॉ हुए थे और केवल 10 मैचों में ही भारतीय टीम को जीत मिली थी।

भारतीय टीम ने बैटिंग और बॉलिंग का बढ़िया कॉम्बिनेशन मैदान में उतारा था। कपिल देव की कप्तानी में रोजर बिन्नी, चेतन शर्मा, मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री, मनिंदर सिंह, सुनील गावस्कर, कृष्णामचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी मैदान में थे।

कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। भारत को पहला विकेट टिम रॉबिनसन के रूप में मनिंदर सिंह ने दिलवाया। इसके बाद विकेट्स की लाइन लग गई। 66 रनों पर जहां इंग्लैंड का एक विकेट गिरा था, वहीं 92 रनों तक आते-आते इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी मैदान से लौट चुके थे। उसके बाद मैदान पर आए गूच ने पारी को संभालते हुए 255 गेंदों में शतक जड़ा। टेस्ट करियर में ये गूच का छठा शतक था। गूच 114 रन बनाकर आउट हुए और पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड के खाते में 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन थे।

इसके अगले दिन भारतीय बॉलर्स ने सटीक गेंदबाजी की। 33 ओवरों में इंग्लैंड की टीम केवल 49 रन ही बना पाई और टीम का स्कोर 294 रहा। चेतन शर्मा ने 5 और बिन्नी ने 3 विकेट लिए। भारत ने पहली इनिंग में इंग्लैंड पर 47 रनों की बढ़त ले ली। दिलीप वेंगसरकर ने 213 गेंदों पर शानदार 126 रन बनाए।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में कपिल देव ने घातक गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही 3 विकेट झटके। इंग्लैंड का स्कोर 35 रन पर 3 विकेट था। चौथे विकेट के लिए एलन लैम्ब और माइक गैटिंग के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय बॉलर्स की सधी हुई बॉलिंग के आगे इंग्लैंड की टीम के केवल 3 खिलाड़ी ही 20 से ज्यादा रन बना सके। पूरी टीम 180 रन ही बना सकी। कपिल देव ने 4 और मनिंदर ने 3 विकेट लिए।

भारत को अब जीतने के लिए 134 रनों की दरकार थी। भारत की तरफ से ओपनिंग करने उतरे श्रीकांत 0 पर आउट हो गए। उसके बाद गावस्कर भी चलते बने और भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन था।
इसके बाद अमरनाथ और वेंगसरकर ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ये साझेदारी बड़ी पारी में तब्दील नहीं हो सकी। भारत ने 78 रन पर 4 विकेट खो दिए। भारत जीत से 24 रन दूर था तभी अजहरुद्दीन भी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान कपिल देव और रवि शास्त्री मैदान पर थे। कपिल ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 10 गेंदों में 23 रन जड़े। फिल एडमंड्स के ओवर में कपिल देव 3 चौके जड़ चुके थे और आखिरी गेंद पर कपिल देव ने जोरदार छक्का मारा। भारत मैच जीत चुका था। बतौर कप्तान कपिल देव और लॉर्ड्स के ग्राउंड पर भारतीय टीम की ये पहली जीत थी।

अब बात करते हैं अमेरिका के एक ऐसी घटना की जिसे सुनकर आप चौक जाइएगा। अमेरिका के मैसाचुसेट्स के सलेम नाम के एक गांव में फरवरी 1692 में कई युवा लड़कियों में अजीब बीमारियां सामने आने लगीं। इन लड़कियों का मानना था कि उन पर किसी ने जादू-टोना करवा दिया है और वे किसी चुड़ैल के वश में हैं। उन्होंने स्थानीय महिलाओं पर आरोप लगाया कि ये जादू-टोना उन्होंने ही करवाया है। इन महिलाओं को सजा दिलवाने के लिए लड़कियों ने कोर्ट में मामला दायर किया। कोर्ट में सुनवाई हुई और 1 मार्च 1692 को 3 महिलाओं पर जादू-टोने करने का आरोप साबित हुआ।

इनमें से एक महिला ने कोर्ट में कहा कि वो जादू-टोना करने वाले बाकी लोगों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगी। अगले कुछ महीनों में पुलिस ने इस महिला की मदद से सलेम गांव के करीब 150 लोगों को जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जिनमें 4 साल का एक छोटा बच्चा भी शामिल था।
जून में आरोपियों पर मुकदमे की शुरुआत हुई। सबसे पहला मुकदमा ब्रिजेट बिशप नामक महिला पर चलाया गया। ब्रिजेट पर सबसे ज्यादा लोगों ने जादू-टोने का आरोप लगाया था, जिसे आज ही के दिन फांसी दी गई। पूरे मामले में 18 और लोगों को फांसी दी गई। इस घटना को सलेम चुड़ैल परीक्षण नाम से जाना जाता है।

अब बात करते हैं संडे यानी छुट्टी की। आप सभी जानते हैं कि बैंक, स्कूल, ऑफिस सब बंद और दिनभर की फुर्सत रहती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि संडे के दिन सब कुछ बंद रखने की शुरुआत कब हुई थी? तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं। 131 साल पहले आज ही के दिन। 10 जून 1890 को ब्रिटिशर्स ने संडे को छुट्टी की घोषणा की थी। इससे पहले हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता था।

ईसाई लोगों के लिए संडे का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस दिन ईसाई लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। इसी वजह से ब्रिटिश लोग संडे के दिन कामकाज नहीं करते थे, लेकिन भारतीयों को काम करना पड़ता था। धीरे-धीरे कपड़ा मिल में काम करने वाले भारतीय मजदूरों में भी ये मांग उठने लगी कि उन्हें भी हफ्ते में एक दिन काम से छुट्टी दी जाए।

मजदूरों की इस मांग को ब्रिटिशर्स तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नारायण मेघाजी लोखंडे को मिली। 1881 में उन्होंने ब्रिटिश सरकार को एक आवेदन सौंपा। इस आवेदन में मजदूरों के काम करने के घंटे कम करने और संडे को छुट्टी देने जैसी मांगे थीं।

अगले 7 सालों तक मजदूरों की मांग को लेकर लोखंडे और अंग्रेजों की बीच बातचीत चलती रही। आखिरकार आज ही के दिन ब्रिटिशर्स ने लोखंडे की मांग मान ली और इसी के साथ हमें भी हफ्ते में एक दिन आराम करने की सुविधा मिली। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
1752: बेंजामिन फ्रैंकलिन ने आकाशीय बिजली और विद्युत में संबंध पता करने के लिए पतंग को लोहे के तार से बांधकर उड़ाया।
1829: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1931: नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1935: दो दोस्त बिल बिलस्न और रॉबर्ट स्मिथ ने मिलकर Alcoholics Anonymous नाम से एक ग्रुप बनाया था। शराब की लत छुड़वाने के लिए बने इस ग्रुप में आज कई देशों के लाखों लोग शामिल हैं।
1940: इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
1967: इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
1971: अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1977: एपल ने एपल-2 नाम से कंप्यूटर लॉन्च किया। यह आम लोगों के लिए एपल का बनाया हुआ पहला प्रोडक्ट था।
1986: भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
1999: नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का स्थानीय नाम ‘शाहगौरी’ रखा।
2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2008 : 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।
2017 : 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तान के अस्ताना में खोला गया।
2019: लंबी बीमारी के बाद अभिनेता, निर्देशक और लेखक गिरीश कर्नाड का निधन हो गया।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago