मुंबईः इस समय संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बॉलीवुड के सितारों का जामवड़ा लगा हुआ है। मौका है बॉलिवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शंस में से एक आइफा अवॉर्ड्स (IIFA 2022) का। आइफा के दौरान सभी बड़े कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। इसी क्रम में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने भी परफॉर्म किया और इसी दौरान उनके सामने लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (AR Rahman) पड़ गए। इसके बाद जो कुछ हुआ वह चौंकाने वाला था।

सोशल मीडिया पर हनी सिंह का परफॉर्म करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह आइफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करते हुए एआर रहमान के सामने आ जाते हैं और एआर रहमान को देखते ही हनी सिंह उनके पैरों में अपना सिर रख देते हैं। हनी सिंह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, ‘एआर रहमान सर के साथ मेरी जिंदगी का अनमोल पल।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yyhs.india_ (@yyhs.india_)

आपको बता दें कि शुक्रवार को अबू धाबी में आयोजित हुए आइफा 2022 अवॉर्ड्स में यो यो हनी सिंह के अलावा गुरु रंधावा, ‘पुष्पा’ फेम सिंगर कंपोजर देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here