दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आज यहां गर्मी के लिहाज से ‘येलो’ अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां दिन में कई जगहों पर हीट वेव चल सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आपको बता दें कि यहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28.7 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी पीतमपुरा में महसूस की जा रही है, जहां सुबह 29.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। रविवार से फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है, ऐसे में लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से अगले कुछ दिनों तक दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी। 9 जून से आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में लू की वापसी होगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्से, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
उधर, चिकित्सकों ने बहुत जरूरी होने पर ही तेज धूप में घर या दफ्तर से बाहर निकले। यदि दोपहर में बाहर निकलना पड़ रहा है, तो सिर को ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। बीच-बीच में पानी पीते रहें।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…