Aaj ka Rashifal 04 June 2020: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 04 जून 2022है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–शुक्र और राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। स्वग्रही होकर चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन जीवन में उमंगें-तरंगे दिख रही हैं। प्रेम ओर संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन पराक्रम रंग लाएगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थ्िाति अच्छी हो गई है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। थोड़ा ज्यादा बोलेंगे लेकिन सही बोलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहत अच्छा हो गया है।
कर्क–आज के दिन आपको आशातीत सफलता मिलेगी। सितारों जैसे चमकेंगे। आशा के केंद्र बनेंगे। जीवन में सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आपके लिए आज के दिन चिंताकारी स्थिति उत्पन्न हो रही है। मन चिंतित रहेगा लेकिन बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कोई नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार थोड़ा मध्यम दिख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
कन्या–आपका स्वास्थ्य सुधर गया। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से ही बेहतर थी। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है।
तुला–आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। सुखद समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
वृश्चिक–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। शुभ समय है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।
धनु–आपके लिए आज थोड़ा जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
मकर–आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है।
मीन–आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी हो गई है। सोच में स्पष्टता आ गई है। विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत है। प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…