दिल्लीः आरएसएस (RSS)  यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की तारीफ की है। डॉ. भागवत ने शुक्रवार को दिल्ली में फिल्म देखी। इसके बाद उन्होंने कहा, “यह तथ्यों पर आधारित फिल्म है। ये जो संदेश देती है, उसकी आज देश को जरूरत है। अब तक हम दूसरों के द्वारा लिखा हुआ इतिहास पढ़ते आए थे। अब हम भारतीय नजरिये से अपने इतिहास की तरफ देख रहे हैं।“

संघ प्रमुख ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गोरी, मत चूको चौहान यह सब हम पहले भी पढ़ चुके हैं, लेकिन ये सब किसी और ने लिखा था। भारत की भाषा में भारत में लिखा हुआ, जो चित्रित किया गया है, वह आज हम पहली बार देख रहे हैं। हमारे इतिहास को हम अपनी नजर से अपने हृदय से समझ रहे हैं। इसे समझने का मौका देशवासियों को मिलेगा, तो निश्चित ही इसका परिणाम देश के भविष्य के लिए अच्छा होगा। भारतवासी सब एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा करने में उस प्रकार से पराक्रमी होंगे, जिस प्रकार से पराक्रमी लोगों को इस फिल्म में दिखाया गया है।

आपको बता दें कि संघ प्रमुख ने इससे पहले ज्ञानवापी विवाद पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने नागपुर में RSS के एक कार्यक्रम में गुरुवार शाम भागवत ने कहा था कि रोज एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना? झगड़ा क्यों बढ़ाना। वह भी एक पूजा है जिसे उन्होंने अपनाया है। वे यहीं के मुसलमान हैं। उन्होंने कहा था कि वे बेशक बाहर से आयी है, लेकिन वह भी एक पूजा-पद्धति है, और जिन्होंने अपनायी है, उन सबके पूर्वज भी हमारे ऋषि-मुनि और क्षत्रिय ही हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नई दिल्ली में बुधवार शाम फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी थी। इसके बाद शाह ने फिल्म और कलाकारों की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इतिहास के एक छात्र के रूप में इस फिल्म का आनंद लिया, जिसमें भारत के सांस्कृतिक युद्धों को दर्शाया गया है। 13 साल बाद अपने परिवार के साथ थिएटर में फिल्म देख रहे थे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। आपको बता दें कि लखनऊ के लोक भवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। फिल्म देखेने बाद योगी आदित्यनाथ ने इसे यूपी में ट्रैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।

उधर, योगी सरकार के मूवी स्क्रीनिंग में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि यूपी की वर्तमान स्थिति भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here