दिल्लीः यदि आप सोलो ट्रिप की योजना बना रहे हैं? तो आपके लिए यह यह जानकारी अति आवश्यक है। आज हम बताने जा रहे हैं देश और दुनिया के उन खूबसूरत जगहों के बारे में जो सोलो ट्रेवल करने के लिए बेस्ट हैं और आप इन जगहों पर जाने की योजना बना सकते हैं।

आमतौर पर, सोलो ट्रिप को यादगार बनाने के लिए ढेर सारी एडवेंचर एक्टिविटीज शामिल होती हैं।इसके लिए सबसे पहले  आपको एक ऐसी जगह ढूंढनी होगी जो पर्यटकों के लिए दिलचस्प एक्टिविटीज करवाएं। इसलिए, यहां हमने भारत और विदेशों की उन जगहों की लिस्ट तैयार की है। सबसे पहले बात करते हैं भारतीय स्थलों के बारे में-

लद्दाख
यदि आप रोमांच पसंद करते हैं, तो आपके लिए लद्दाख सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट है। लद्दाख ऊबड़-खाबड़ इलाकों, ग्लेशियरों, पहाड़ों, झीलों, प्राचीन बौद्ध संस्कृति और मठों और अद्भुत नजारों से घिरा है। इस जगह की शांति के लिए पसंद किया जाता है। एडवेंचर एक्टिविटी के लिए, लद्दाख ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, क्वाड बाइकिंग, रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

वर्कला
दक्षिण भारतीय राज्य केरल में स्थित वर्कला एक बीच शहर है जहां आप प्रकृति से जुड़ सकते हैं। इस जगह की सबसे अच्छी चीज यहां की शांति है। यहां भारत के अन्य समुद्र तटों की तरह इतनी भीड़ नहीं है। आराम करना और समुद्र तट पर धूप सेंकना, पानी में खेलने का मजा लेना, कपिल झील में नौका विहार, अंजेंगो किला और मंदिर इस जगह के प्रमुख आकर्षण हैं।

हम्पी
उत्तरी कर्नाटक में हम्पी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है जो सोलो ट्रेवल करने वालों की पसंद है। वास्तुकला और इतिहास पसंद करने वालों के लिए हम्पी सही जगह है। विजयनगर साम्राज्य के प्रतीक चिन्ह जटिल नक्काशी, रॉक-कट और पत्थर की संरचनाओं के साथ इस जगह के प्रमुख आकर्षण हैं।

गंगटोक
गंगटोक सिक्किम के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और सोलो ट्रेवल के लिए एक आकर्षक अनुभव देता है। यहां के सीन, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, तीस्ता नदी पर रिवर राफ्टिंग, याक सफारी मजेदार हैं। रुमटेक मठ, त्सुक ला खांग मठ, पेमायंग्त्से मठ की यात्रा आपको इतिहास का ज्ञान देगी।

अब बात विदेशी स्थलों की करते हैं-

तंजानिया
अफ्रीका में तंजानिया अकेले घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। स्थानीय लोगों के जीवन का अनुभव करना, सफारी यात्रा करना, नागोरोंगोरो क्रेटर और जांजीबार का दौरा करना इस जगह के कुछ आकर्षण हैं। सफारी लेने से आपको अपने साथ यात्रा कर रहे लोगों को जानने का मौका मिलेगा।

फिलीपींस
फिलीपींस को दुनिया भर के सबसे दोस्ताना स्थानों में से एक माना जाता है जो इसे सोलो ट्रेवल के लिए बेस्ट बनाता है। यहां 7,107 द्वीप हैं। सिरगाओ और बोराके मुख्य रूप से सोलो ट्रेवल के लिए लोकप्रिय हैं और बोहोल और कोरोन फिलिपिनो को जानने के लिए लोकप्रिय हैं।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में हॉबिटन, ताओपो में स्काइडाइविंग, ग्लेशियर पर चढ़ना, बंजी जंपिंग आदि शामिल हैं। यह स्थान अकेले यात्रियों के लिए बहुत सारे होटल और परिवहन विकल्पों के साथ एकदम सही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here