Aaj ka Rashifal 02 June 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 02 जून 2022है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में शुक और राहु हैं। वृषभ राशि में सूर्य और बुध हैं। बुध अभी भी वक्री हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति उत्पन्न हो सकती है जो कि शुभ होगी।
वृषभ–आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। धन का आगमन बढ़ेगा, लेकिन निवेश करने से बचें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मिथुन–आज के दिन आप आर्कषण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कर्क–आपकी स्थिति में सुधार हो रहा है। शारीरिक निस्तेजता बनी रहेगी लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी बेहतर है। हर दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप शुभता की ओर बढ़ रहे हैं।
सिंह–आज के दिन आय के मामले में कुछ नए आयाम बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। यात्रा में अच्छी स्थिति पैदा होने के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या–आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
तुला–आज के दिन यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। शुभ संस्कार में भाग लेने का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभ संस्कार में भाग लेने का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
वृश्चिक–आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बहुत सावधानी बरतें वाहन चलाते समय। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी शुभ दिख रहा है।
धनु–आज के दिन आपका आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
मकर–आज के दिन आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक हो जाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा।
कुंभ–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आप गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। संतान पहले से बेहतर है। भाग्य साथ दे रहा है। आरोग्यता है। व्यापार भी अच्छा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…