चढ़ीगढ़ः पंजाब के मनसा जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Shot Dead) की रव‍िवार को गोलियों से भून डाला। मारकर हत्‍या कर दी। हमलावरों ने मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला पर AK-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनके 2 साथी जख्मी हो गए हुए हैं।

गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का दावा है कि आठ हमलावरों ने मूसेवाला पर हमला किया था। घटनास्थल से तीन एके-94 राइफल की गोलियां मिली हैं। पंजाब में एके-94 का प्रयोग रेयर ही है। आपको बता दें कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली आप (AAP) सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किलो मीटर दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि मूसेवाला साढ़े 4 बजे घर से निकले थे। साढ़े 5 बजे वह खुद थार चलाकर कही जा रहे थे। उनके साथ 2 लोग थे। इनके पीछे एक गाड़ी थी और 2 गाड़ियां सामने से आई। उन्हें गोलियां मारी गई। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह मामला गैंगवार का है। सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम मोहाली में हुए विक्की मिड्‌डूखेड़ा के मर्डर में आया था। आपको बता दें कि मौजूदा समय में शगनप्रीत ऑस्ट्रेलिया में है। उसका बदला लेने के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग ने यह मर्डर करवाया है। इसकी जिम्मेदारी कनाडा बैठे गैंगस्टर ने ले ली है।

डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला के पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडोज हैं, जिनमें सो दो कमांडों को घल्लूघारा दिवस की वजह से वापस लिया गया था। उनके पास दो  कमांडों अभी भी थे। जब वह गए तो कमांडों को साथ नहीं ले गए। कमांडों को कहा कि उन्हें साथ आने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि मूसेवाला के पास प्राइवेट बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, उसे भी मूसेवाला साथ नहीं ले गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जा रही है। इसके लिए रेंज के IG को कह दिया गया है। मौके से 3 तरह के हथियार के खोल मिले हैं। इस दौरान 30 से ज्यादा फायर हुए।

मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मानसा गौरव तूरा  ने इस वारदात को गैंगवार बताया है। उनके मुताबिक सिद्धू मूसेवाला साथ में सिक्योरिटी में तैनात गनमैन लेकर नहीं गया था। बोलेरो समेत दो गाड़ियां पीछा कर रहीं थी। गांव में पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायिरंग हुई। ऐसा लग रहा है कि AK-47 कौ इस्तेमाल हुआ है। मौके पर 9MM पिस्टल के खोल मिले हैं। एसएसपी ने कहा कि मूसेवाला अपने दोस्त और कजन के साथ कहीं जा रहे थे। जवाहरके में बोलेरो और स्कॉर्पियों सवार गैंगस्टरों ने सामने से आकर उनकी थार जीप को रोका। इसके बाद मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हत्या में करीब 6 से 8 लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार हो सकती है।

आपको बता दें कि मूसेवाला को गैंगस्टर्स से धमकी मिल रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम आने की चर्चा है। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे, जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। शनिवार को सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। हत्या से मैं काफी दुखी हूं। हमलावर जो भी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी, जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा की है और इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पात्रा ने कहा कि केजरीवाल और राघव चड्‌ढा दिल्ली में बैठकर रिमोट से पंजाब में सरकार चला रहे हैं। सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा घटाई और उनके जान चली गई। सरकार को सुरक्षा घटाने पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बने थे। हाल ही में भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here