Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 26 May 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 26 मई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिशुक्र और राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। बुध वक्री हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेषशारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृषभआज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ है आय के लिए। संतान पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है। ।

मिथुनआज के दिन सरकारी कामों में जो अड़चनें थीं वह दूर होती दिख रही हैं। व्‍यापारिक लाभ का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान अच्‍छी स्थिति में है लेकिन थोड़ी तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

कर्कसमय निरंतर सुधार की ओर जा रहा है। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्‍यापारिक स्थिति भी ठीक है।

सिंहआपके लिए आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करना है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

कन्‍याआज के दिन जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। प्रेम और संतान की दृष्टि से शुभ समय है। शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

तुलाआज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है।

वृश्चिकआज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

धनुआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। घर में कुछ शुभ संस्‍कार संभव है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है लेकिन कुछ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति भी ठीक है।

मकरआज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

कुंभआपका स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मीनआज के दिन आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। संतान का साथ है। प्रेम भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। एक शुभ समय कहेंगे इसको। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here