Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 2013 में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित की थी 30 लोगों की हत्या - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2013 में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित की थी 30 लोगों की हत्या

दिल्लीः छत्तीसगढ़ में 2013 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने थे। राज्य में पिछले 2 चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उधर, 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही थी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी की। 25 मई के दिन कांग्रेस ने सुकमा में परिवर्तन रैली आयोजित की।

रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था। काफिले में करीब 25 गाड़ियां थीं, जिनमें 200 नेता सवार थे। सबसे आगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और कवासी लखमा अपने-अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ थे। इनके पीछे महेन्द्र कर्मा और मलकीत सिंह गैदू की गाड़ी थी। इस गाड़ी के पीछे बस्तर के तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी उदय मुदलियार कुछ अन्य नेताओं के साथ चल रहे थे। यानी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी टॉप नेता इस काफिले में शामिल थे।

शाम करीब 4 बजे काफिला झीरम घाटी से गुजर रहा था। यहीं पर नक्सलियों ने पेड़ों को गिराकर रास्ता बंद कर दिया। गाड़ियां रुकीं और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पेड़ों के पीछे छिपे 200 से ज्यादा नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों ने सभी गाड़ियों को निशाना बनाया। नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग होती रही।

शाम के करीब साढ़े 5 बजे नक्सली पहाड़ों से उतर आए और एक-एक गाड़ी चेक करने लगे। जो लोग गोलीबारी में मारे जा चुके थे, उन्हें फिर से गोली और चाकू मारे गए ताकि कोई भी जिंदा न बचे। जो लोग जिंदा थे, उन्हें बंधक बनाया जा रहा था। इसी बीच एक गाड़ी से महेन्द्र कर्मा नीचे उतरे और कहा कि ‘मुझे बंधक बना लो, बाकियों को छोड़ दो’। नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा की थोड़ी दूर ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में 30 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसमें अजीत जोगी को छोड़कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के उस वक्त के अधिकांश बड़े नेता और सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए।

इस हमले का मुख्य टारगेट बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा थे। ‘सलवा जुडूम’ का नेतृत्व करने की वजह से नक्सली उन्हें अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे। नक्सलियों ने उनके शरीर पर करीब 100 गोलियां दागीं और चाकू से 50 से ज्यादा वार किए। हत्या के बाद नक्सलियों ने उनके शव पर चढ़कर डांस भी किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 25 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
1877: यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस’ ओडिशा तट के पास डूब गया, जिसमें कुल 732 लोग सवार थे।
1914 : यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स आयरलैंड में विघटन के लिए गृह नियम विधेयक पारित किया गया था।
1915: महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। लौटने के बाद गांधीजी की इच्छा अपने परिवार के साथ रहने की थी। इसके लिए उन्होंने अहमदाबाद के कोचराब में अपने एक मित्र के बंगले को आश्रम का रूप दे दिया था। 25 मई 1915 के दिन गांधीजी ने इस आश्रम की स्थापना की और इसे सत्याग्रह आश्रम नाम दिया गया
1919: जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
1925 : स्कोप्स परीक्षण: जॉन टी स्कोप्स को चार्ल्स डार्विन के टेनेसी में विकास के सिद्धांत को पढ़ाने के लिए दोषी ठहराया गया था।
1926 : शोलॉम श्वार्टज़बार्ड ने यूक्रेनी पीपुल्स रिपब्लिक की सरकार के प्रमुख साइमन पेट्लुरा को हत्या कर दी थी।
1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
1963: अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ्रीकी संघ का गठन किया।
1966 : एक्सप्लोरर प्रोग्राम: एक्सप्लोरर 32 लॉन्च किया गया था।
1968 : सेंट लुइस में गेटवे आर्क का उद्घाटन हुआ था।
1977 : स्टार वार्स सिनेमाघरों में जारी की गई थी।
1978 : नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में अनबाम्बर द्वारा विस्फोटित बमबारी की एक श्रृंखला का पहला बम मामूली चोटों के परिणामस्वरूप हुआ था।
1981 : रियाद में, खाड़ी सहयोग परिषद बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बनाई गई थी।
1982 : फ़ॉकलैंड्स युद्ध: एचएमएस कॉवेन्ट्री अर्जेंटीना वायु सेना ए -4 स्काईहोक्स द्वारा डूब गया था।
1985: बांग्लादेश में आए चक्रवाती तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1989: मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991: इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।
1995: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।
1995: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998: यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।
2003: चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस खिताब जीता।
2005: बॉलीवुड एक्टर और नेता सुनील दत्त का 75 साल की उम्र में निधन।
2008: मंगल पर लैंड हुआ था नासा का फीनिक्स लैंडर
2008: कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर बीजेपी दक्षिण के किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
2009 : उत्तरी कोरिया ने कथित रूप से अपने दूसरे परमाणु उपकरण का परीक्षण किया था।
2011: द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।
2012: स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ मिलने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान बन गया।
2013: जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2017: फेसबुक CEO मार्क जकरबर्ग ने 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 2017 में आज ही के दिन यूनिवर्सिटी ने जकरबर्ग को ऑनरेरी डिग्री दी।
2020: अमेरिकी पुलिसकर्मी ने अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी। इसके बाद पूरी दुनिया में ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट शुरू हो गया।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago