Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 23 मई भारत के संदर्भ में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। 23 मई, 2016 को भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया और पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया। इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दोबारा इस्तेमाल लायक स्वदेशी स्पेस शटल (आरएलवी) को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित कर इतिहास रचा।

6.5 मीटर लंबे ‘विमान’ जैसे दिखने वाले इस शटल का वजन 1.75 टन था। इसका मुख्य लक्ष्य पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह को पहुंचाना और फिर वायुमंडल में लौटना था। भारत के इस कदम से दुनिया भर के अंतरिक्ष विज्ञानियों चौंके। क्योंकि पुन:प्रयोग किए जा सकने वाले प्रक्षेपण शटल के विचार को अमेरिका और रूस खारिज कर चुके थे।

आपको बता दें कि साल के पांचवें महीने का 23वां दिन तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे के दिन के रूप में भी इतिहास में दर्ज है। चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर विरोध हुआ। दलाई लामा के प्रयासों से इस देश में स्वतंत्रता की अलख जगी और पिछले कई दशकों से देश की आजादी हासिल करने की जद्दोजहद अभी भी जारी है। 23 मई, 1951 को तिब्बती लोग काला दिन मानते हैं। चीन इसे शांति के प्रयासों वाला दिन बताता है। आइए एक नजर डालते हैं 23 मई को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1844: बहाई संप्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराजी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। ईरान सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
1848: अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध: इटली लंदन संधि के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए मित्र राष्ट्रों में शामिल हुए।
1919: जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1923 : राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म।
1930 : प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन।
1934 : ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई में समाप्त हो गई।
1945: जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की।
1948 : यूएस कंसुल जनरल के थॉमस सी वासन, की हत्या यरूशलेम, इज़राइल में हुई।
1949 : जर्मनी के संघीय गणराज्य के लिए मूल कानून घोषित किया गया।
1951: चीन ने स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा किया।
1977: उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के प्राथमिक स्कूल और ट्रेन में घुसकर लोगों को बंधक बनाया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में 20 दिन का समय लगा।
1986: अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1994: सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
1995: जावा प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया।
1998: उत्तरी आयरलैंड में एक जनमत संग्रह में गुड फ्राइडे समझौता स्वीकार किया गया था।
2004: बांग्लादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव पलटी। 250 लोग डूबे।
2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।
2008: नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल खाली किया।
2009 : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010: तेलुगू चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन।
2010: भारत के सुप्रीम कोर्ट ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के साथ रहने को अपराध नहीं माना।
2014: रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।
2015: टेक्सास और ओकलाहोमा में एक बवंडर के कारण बाढ़ के परिणामस्वरूप कम से कम 46 लोगों की मौत।
2016 : इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल को प्रक्षेपित किया।
2020 : कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा देश में सवा लाख का आंकड़ा पार कर गया। बीमारी से मरने वालों की संख्या 3720 हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here