Aaj ka Rashifal 22 May 2022: आज रविवार तथा दिनांक 22 मई 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। बुध वक्री हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मकर राशि में हैं। शाम तक कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, शुक्र और गुरु मीन राशि में बने हुए हैं।
मेष-आज के दिन कोर्ट-कचहरी में थोड़ा सा असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। राजनीतिक भी असमंजस रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आपका मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर है।
वृषभ- आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है।
मिथुन- आपके लिए अभी भी थोड़ा जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क- आज के दिन रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। एक सुखद स्थिति दिख रही है।
सिंह- आज के दिन शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
कन्या- आज के दिन आप भावुक मन नुकसानदेह निर्णय ले सकता है, ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम रहेगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला- आज के दिन आप गृहकलह के शिकार होंगे आप। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृश्चिक- आज के दिन आपका किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु- आज के दिन आप अत्यधिक बोलने से बचें। वाणी से कोई ऐसी बात न निकले जिससे आपस में कोई तू-तू, मैं-मैं का संकेत हो जाए। निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भरपूर अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर- आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
कुंभ- आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। चिंतित रहेंगे आप। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन- आज के दिन शुभता बढ़ रही है। संतान की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत सुधर चुकी है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…