Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1906 में राइट बंधुओं ने हासिल किया था अपनी फ्लाइंग मशीन का पेटेंट

दिल्लीः आज के दिन यानी 22 मई का हवाई जहाज का बेहद करीब का नाता है। आज के ही दिन यानी 22 मई 1906 में अमेरिका के राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन का पेटेंट हासिल किया था। इसके 11 साल बाद 22 मई को भारत में कर्नाटक के मैंगलोर हवाई अड्डे पर एक भीषण हादसा हुआ था। इसमें 158 लोग मारे गए थे।

तो चलिए सबसे सबसे पहले बात करते हैं भारत में हुए हादसे की। एअर इंडिया ने 15 जनवरी 2008 को बोइंग 737-800 विमान खरीदे थे। उस समय विदेशी पायलट भी रखे गए थे। साइबेरिया के कैप्टन ग्लाटको ग्लूसिका के पास 10 हजार घंटे का फ्लाइंग अनुभव था। इस वजह से उन्हें बोइंग 737-800 चलाने की जिम्मेदारी मिली थी।

22 मई 2010 को एअर इंडिया का यह विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान वह चट्टान से टकराया और आग के गोले में बदल गया। विमान जलकर राख हो गया। उस समय फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर 166 यात्री थे। एक झटके में 158 लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ यात्री आर्श्चयजनक रूप से बच गए थे। मैंगलोर का यह हवाई अड्डा 2006 में ही सेवा में आया था।

इस हादसे की जांच का जिम्मा डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DCGA) के ऊपर था। जांच में हादसे के लिए पायलट को दोषी ठहराया। डायरेक्टरेट और बोइंग कंपनी के अधिकारियों ने 6 सदस्यीय जांच टीम को विमान के डेटा रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि विमान उड़ा रहे ग्लूसिका ने गलत हवाई मार्ग से लैंडिंग की। इस वजह से ही हादसा हुआ।

विमान के सह चालक एचएस अहलूवालिया ने ग्लूसिका को विमान के गलत मार्ग पर जाने के बारे में आगाह भी किया, लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज कर दिया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले की रिकॉर्डिंग से पता चला कि अहलूवालिया ने आखिरी वाक्य बोला, ‘अब हम रनवे पर नहीं है।’ अगले ही पल जोरदार धमाका हो गया।

वहीं , अमेरिका के ऑरविल राइट और विलबर राइट के बनाए हवाई जहाज ने 17 दिसंबर 1903 को पहली सफल उड़ान भरी। राइट बंधुओं के दावे को फ्रांस की एक कंपनी ने चुनौती दी थी। उस समय अमेरिकी मिलिट्री भी विमान बनाने की दिशा में काम कर रही थी। इस वजह से 1903 में राइट बंधुओं के पेटेंट के दावे को खारिज कर दिया गया।, लेकिन ऑरविल लगातार कोशिश करते रहे और 1906 में 22 मई को उन्हें यह पेटेंट मिला। कुछ इतिहासकार बताते हैं कि राइट ब्रदर्स से आठ साल पहले 1895 में शिवकर बापूजी तलपड़े नाम के भारतीय नागरिक ने मुंबई की चौपाटी के पास सार्वजनिक तौर पर हवाई जहाज को उड़ाया था।

तलपड़े मुम्बई स्कूल ऑफ आर्ट्स के अध्यापक और वैदिक विद्वान थे। उन्होंने जो जहाज बनाया, उसका नाम मरुतसखा रखा था। इसका प्रदर्शन तत्कालीन बड़ौदा महाराजा सर शिवाजी राव गायकवाड़ और लालजी नारायण के सामने किया गया था। हवाई जहाज पन्द्रह सौ फुट ऊंचाई तक गया था, जबकि राइट बंधुओं के हवाई जहाज ने केवल 120 फुट ऊंची उड़ान भरी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 22 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1545: एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।
1570 : थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
1712 : सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।
1735 : जॉर्ज हेडली ने “ट्रेड विंड” का पहली व्याख्या प्रकाशित की।
1746 : रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1762 : स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1772 : प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
1841 : 1841 में गुरिआ में विद्रोह: जॉर्जिया प्रांत गुरिया ने रूसी साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह आरम्भ किया।
1843 : 700-1000 प्रवासियों के साथ पहली वैगन ट्रेन स्वतंत्रता ओरेगन को मिसौरी भेजा गया।
1855 : विक्टोरिया के प्रांत को न्यूसाउथ वेल्स से प्रशासनिक रूप से अलग किया गया।
1892 : डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
1906 : राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1933 : विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।
1936 : भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1943 : ब्रिटिश कमांडो ने एक ऑपरेशन फ़ैरियर में मैग्जेट के युगोस्लावियन द्वीप पर छापे मारे।
1960 : सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। 5700 लोगों की मौत हुई थी।
1963 : भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972: अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मॉस्को पहुंचे। यह अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
1980ः मशहूर आर्केड गेम पेक-मेन लॉन्च हुआ
1984: बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1988: भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990: उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।
1992 : बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2003: अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
2008: संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2010 : एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 158 लोगों की मौत हुई।
2012 : जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।

 

Delhi Desk

Recent Posts

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

2 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

2 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

2 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

3 days ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

3 days ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

3 days ago